- सफीपुर उन्नाव,
*खुली बैठक में किसानों ने चकबंदी कराई जाने को लेकर जताई आपत्ति*
तहसील सफीपुर के निहालपुर गांव के बड़ी संख्या में किसान नही चाहते कि उनके गांव में हो चकबंदी…सैकडो किसानों ने शपथ पत्र देकर चकबंदी प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की…आज गांव के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि /चकबंदी समिति के सदस्य ,उप जिलाधिकारी/बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी उन्नाव रामदेव निषाद, चकबंदी अधिकारी सफीपुर, नायब तहसीलदार सफीपुर,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)सहायक चकबंदी अधिकारी दरौली,राजस्व निरीक्षक,राजस्व कर्मियों आदि की उपस्थिति में हुई खुली बैठक में उपस्थित सैकडो किसानों ने बहुमत से गांव में चकबंदी कराए जाने पर आपत्ति जताई…
रिपोर्ट सर्वेश खान
स्टेट हेड भारत वन न्यूज







