Home Accident *लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटीबगिया मोहान रोड पर तेज रफ्तार...

*लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटीबगिया मोहान रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नें स्कूटी सवार को मारी टक्कर*

*लखनऊ में कल शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार लड़के-लड़की को रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों के छत-विछत शव रोड़ पर बिखरे थे। पुलिस ने उन्हें समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।*

मृतकों की पहचान बंथरा के लतीफ नगर के रहने वाले अर्पित त्रिवेदी (22) और सहिजनपुर की काजल रावत (21) के रूप में हुई है। वे शनिवार शाम करीब 7 बजे बनी-मोहन रोड से कटी बगिया जा रहे थे। काजल बनी-मोहन रोड स्थित अमेजन वेयरहाउस में काम करती थी। घटना बंथरा थाना क्षेत्र की है।

काजल बनी मोहान रोड स्थित अमेजन वेयर हाउस में काम करती थी। नाइट शिफ्ट होने के चलते सहिजनपुर स्थित अपने घर से शाम करीब सवा 6 बजे ऑफिस के लिए निकली थी। रास्ते में ही लतीफ नगर में उसका दोस्त अर्पित त्रिवेदी रहता था जो उसे रास्ते में मिल गया। उसने ऑफिस तक लिफ्ट देने की बात कहकर काजल को अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। अमेजन वेयर हाउस से करीब 500 मीटर पहले ही कानपुर रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने खुद घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो का ड्राइवर नशे में था। पुलिस जांच में सामने आया कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन पास के ही मिर्जापुर गांव के बलवीर नाम के व्यक्ति के नाम से है। पुलिस ने अर्पित के पिता की तहरीर पर FIR दर्ज की है।

#UttarPradesh #lucknow #RoadAccident

RELATED ARTICLES

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

*बंथरा पुलिस का सराहनीय कार्य एक घंटे में लापता किशोर को सकुशल बरामद किया*

*बंथरा पुलिस की तत्परता से एक घंटे में लापता किशोर सकुशल बरामद* बंथरा क्षेत्र से लापता हुआ 13 वर्षीय किशोर आर्यन, निवासी बंथरा, को बंथरा...

*लिफ्ट लेकर शातिर चोर ने पार किए 10 हज़ार रुपये पीड़ित को दरियादिली दिखाना पड़ा भारी*

🔴 *बैंक से निकले युवक की जेब काटकर 10 हजार उड़ाए, लिफ्ट लेकर बैठा शातिर साथी के साथ फरार* उन्नाव। उन्नाव में टप्पेबाजी की घटनाएं थमने...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0