उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता शोषण के आरोप लगाए है। पीड़ित के अनुसार, वाहन खरीद के बाद से ही कंपनी और डीलरशिप की लापरवाही के चलते लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा।
पीड़ित का कहना है कि 25 दिसंबर 2025 को उन्होंने SGRG ऑटोमोबाइल में 2000 एडवांस्ड भुगतान कर अपना वाहन बनने को दिया था।
शिकायत के अनुसार, वाहन की म्यूजिक सिस्टम और वायरिंग से संबंधित समस्या बताई गई थी लेकिन डीलरशिप कर्मियों ने पहले दिन मही जानकारी नहीं दी और वाहन को बिना समाधान के वापस कर दिया!
कुछ ही किलोमीटर चलने के बाद गाड़ी दोबारा खराब हो गयी।
इसके शिक़ायतकर्ता वाहन दोबारा वर्कशाप लाया तो कंप्लेंट अटेंडेंट शिवम मैनेजर विशाल सहित अन्य अधिकारीयों ने अलग अलग बयान देकर भ्रमित किया
आरोप है कि पहले कहा गया कि वायरिंग बाहर से करायी गयी है जबकि बाद में वीडियो कॉल के माध्यम से स्वयं स्वीकार किया कि टाटा मोटर्स द्वारा दी गई वायरिंग का ही इस्तेमाल होता है
पीड़ित का ये भी आरोप है कि वारंटी पीरियड 3 साल होने के बावजूद उसे सिर्फ एक साल बता के गुमराह किया गया
जब लिखित रूप से वारंटी मांगी हुई तो टालमटोल किया गया!
मामला यही नहीं रुका
शिकायतकर्ता के अनुसार गाड़ी 17 जनवरी 2026 को 24 दिन बाद मिला तब तक कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया
इस दौरान ना कि सिर्फ व्यवसाय प्रभावित हुआ बल्कि होटल में रुकने यात्रा का खर्च भी सहन करना पड़ा!
इसके बाद जब वाहन को स्विफ्ट मोटर्स LLP मोहनलालगंज दिखाया गया तब वहां के इंजीनियर और इलेक्ट्रिशियन ने स्पस्ट किया
की वहां पर गलत डायरेक्ट वायरिंग की गयी है जिससे कि वाहन मे लगातर समस्या बनी आ रहीं थी!
शिकायत पत्र में जिन अधिकारियो के नाम दर्ज है उनमे शामिल है
👇👇👇👇
(1) विशाल कुमार मैनेजर SGRG
(2) कंप्लेंट अटेंडेंट शिवम
(3) नवनीत पटानिया ASM
(4) विजय कुमार यादव CCM
(5) आयुष्मान समांथा RMCC
(6) शुभम सिंह सेल्स मैनेजर
पीड़ित ने प्रशासन संबधित उपभोक्ता संरक्षण विभाग से मांग की है कि उन्हें 24 दिन की क्षति का मुआवजा मानसिक उत्पीड़न का हर्जाना और दोषी अधिकारियों पर कारवाई की जाए?
*ब्यूरो रिपोर्ट भारत वन न्यूज उन्नाव*







