*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*
बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी द्वारा अपने कैंप कार्यालय एवं प्रतिष्ठान अशोका ग्लास स्टोर, स्टेडियम रोड, बरेली पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया गया तथा संविधान की गरिमा, एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आदरणीय अशोक अग्रवाल जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है और समाज व राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ किया गया।
जिसमें उपस्थित रहे जिला महामंत्री पुनीत शर्मा, जिला प्रवक्ता सुरेशपाल सिंह, भोजीपुरा ब्लॉक प्रभारी किशन कुमार, भाजपा मीडिया प्रभारी अखिल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।







