*बंथरा पुलिस की तत्परता से एक घंटे में लापता किशोर सकुशल बरामद*
बंथरा क्षेत्र से लापता हुआ 13 वर्षीय किशोर आर्यन, निवासी बंथरा, को बंथरा पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर आगरा एक्सप्रेसवे से सकुशल बरामद कर लिया। किशोर के लापता होने की सूचना मिलते ही बंथरा पुलिस सक्रिय हो गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित खोज निकाला।
*ब्यूरो रिपोर्ट भारत वन न्यूज*







