*लोकेशन गरौठा झांसी रिपोर्ट राजेंद्र सिंह बुंदेला*
गरौठा । तपोभूमि झारखण्ड धाम गुढा मे बुंदेलखण्डी लोकगीत के साथ मेला का समापन हो गया । लोकगीत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचयाती राज्य संगठन के मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह टाण्डा रहे। इस मौके पर उन्होने कहा है। कि बुंदेल खण्ड की परम्परा को जीवित रखने के लिए लोकगीत कार्यक्रम का होना जरूरी है। लोकगीत जैसे कार्यक्रमो के होन से लोगो में आपसी मेल मिलाप के अलावा मनोरंजन होता है। इस मौके कार्यक्रम के आयोजक चन्द्रभान सिंह परमार ने अतिथियों का माला पहनाकर भगवान राम की स्मृति चिन्ह भैंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर बुंदेली लोक गीत कलाकार बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, रानी कुशवाहा, दिव्या ने लोकगीत प्रस्तुत कर उपस्थित भीड़ का जमकर मनोरंजन किया। इस मौके पर प्रवेन्द्र सिंह चौहान, चन्द्रभान डांगी, गुड्डी रानी पटेल, नरेन्द्र शर्मा, मनोज यादव, महेन्द्र सिंह राजपूत, रवि बुंदेला, जयपाल बुंदेला, देवी सिंह बुंदेला, बड़े राजा परमार दीपक परमार, प्रिंस परमार ,यश प्रताप सिह परमार , नाती राजा, राज बुंदेला, संतराम नेता मुरादी, विनोद त्रिपाठी, लवि राजा हल्के यादव आदि मौजूद रहे ।







