Home Breaking news हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर डॉ संदीप के आतिथ्य में विभिन्न स्थानों...

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर डॉ संदीप के आतिथ्य में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन

*लोकेशन गरौठा झांसी रिपोर्ट राजेंद्र बुंदेला*

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर डॉ संदीप के आतिथ्य में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन

झाँसी। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे देश में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठानों एवं शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में झाँसी जनपद में भी कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया आयोजनों के क्रम में ओरछा में श्री श्री 1008 ठाकुर जानराय मंदिर हनुमान अखाड़ा, श्री श्री 1008 प्राचीन गुर्ज के हनुमान मंदिर लक्ष्मी गेट बाहर झाँसी, झाँसी रेलवे स्टेशन पर स्थित हनुमान मंदिर, सारंध्रा नगर, हंसारी स्थित श्री श्री 1008 श्री खैरापति मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर ग्राम अड़जार, बड़ागांव गेट स्थित श्री संकट मोचन दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर एवं अन्य स्थानों पर डॉ० संदीप के आतिथ्य में शोभा यात्रा के साथ सुंदरकांड पाठ, विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग, महाभिषेक, पूर्णाहुति, हवन, प्रसाद वितरण एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। उक्त स्थान पर शोभायात्राओं में सैकड़ों से हजारों की संख्या में सनातनप्रेमी भक्तगण उपस्थित रहे। जय श्री राम और जय हनुमान के गगनचुंबी उद्गोषों के साथ शोभायात्रा में भक्तजन डीजे की धुन पर भक्ति गीतों में सरोबार होकर थिरकते नजर आये। इस अवसर पर डॉ० संदीप ने कहा सनातन धर्म में विभिन्न देवी देवताओं की पूजा की जाती है लेकिन रामभक्त हनुमान को शक्ति का प्रतीक और चिरंजीवी माना गया है। उनके चिरंजीवी होने के कारण हम उनके जन्मदिन को जयंती नहीं जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि आज भी सच्चे मन से प्रभु श्री राम या उनके अनन्य भक्त हनुमान को विपत्ति के समय याद किया जाये तो वह सहयोग करने अवश्य आते हैं। हमारा धर्म विविधताओं में एकता वाला धर्म है, लेकिन धार्मिक अनुष्ठानों को सभी सामान रीति रिवाज के साथ आयोजित करते हैं। सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है इसीलिए हर दिन शुभ माना जाता है। अतुलित बलशाली हनुमान शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं त्रेता युग में उन्होंने लंका विजय में अति महत्वपूर्ण योगदान दिया था। प्रभु श्री राम और उनके भक्त हनुमान की गाथा अनंत काल तक निस्वार्थ प्रेम व समर्पण के लिये जानी जायेगा

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0