Home Breaking news *उन्नाव ब्रेकिंग नवाबगंज विकासखंड की ग्राम सभा कुसहरी गांव की चौपाल में...

*उन्नाव ब्रेकिंग नवाबगंज विकासखंड की ग्राम सभा कुसहरी गांव की चौपाल में उतरा उन्नाव प्रशासन*

*गांव की चौपाल में उतरा प्रशासन, अफसरों की सख्ती और योजनाओं की सौगात*

*डीएम गौरांग राठी की कुशहरी चौपाल में ‘जीरो पॉवर्टी’ पर फोकस, अवैध कब्जों पर एक्शन के निर्देश*

उन्नाव।
विकास खंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत कुशहरी में शीतकालीन भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मोहान विधायक ब्रजेश रावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। चौपाल का मुख्य फोकस “जीरो पॉवर्टी” श्रेणी के परिवारों को सरकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर रहा।

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, उज्ज्वला योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड और विभिन्न पेंशन योजनाओं की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया। जिन परिवारों के श्रम कार्ड नहीं बने थे, वहां सहायक श्रमायुक्त को विशेष शिविर लगाकर कार्ड बनवाने और लोगों को उसकी उपयोगिता समझाने के निर्देश दिए गए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ग्राम सचिव का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने की चेतावनी भी दी गई।

चौपाल के दौरान आईसीडीएस विभाग द्वारा नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया और गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गई। आयुष्मान योजना, पीएम सूर्य घर योजना, स्वयं सहायता समूह, पेंशन, किसान सम्मान निधि और बेसिक शिक्षा से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए, जहां ग्रामीणों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिकों और जीरो पॉवर्टी परिवारों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता पर बनाए जाएं।

महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हाईवे और सड़क किनारे स्थित ग्राम समाज की भूमि पर दुकानें बनाकर उन्हें ग्राम सभा के लोगों को आवंटित किया जाएगा। इन दुकानों का नाम “प्रगतिमाल” रखा जाएगा। इसके साथ ही सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए उपजिलाधिकारी और तहसीलदार की टीम को एक माह का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। मनरेगा के तहत बकरी पालन के लिए शेड निर्माण हेतु ग्रामीणों से आवेदन लेने को भी कहा गया।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत कुशहरी में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन जिलाधिकारी और विधायक द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हसनगंज, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

*उन्नाव से मोहम्मद इरफ़ान ब्यूरो चीफ भारत वन न्यूज*

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

 

RELATED ARTICLES

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोतवाली अजगैन में झंडा रोहण कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

अजगैन उन्नाव,   77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोतवाली अजगैन में झंडा रोहण कार्यक्रम हुआ संपन्न ।   कोतवाली प्रभारी अजगैन सुरेश कुमार सिंह ने समस्त...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0