Home Other States कोरोना इलाज की आड मे दादा दरबार हाॅस्पिटल मे मची हुई लूट...

कोरोना इलाज की आड मे दादा दरबार हाॅस्पिटल मे मची हुई लूट…

कोरोना इलाज की आड मे दादा दरबार हाॅस्पिटल मे मची हुई लूट…

 

 

हाॅस्पिटल संचालकों की ऐसी मोटी खाल हो गई है की वे सरकार के आदेशो को भी अंगूठा दिखाने से नही हिचक रहे..

 

शनिवार को दादा दरबार हाॅस्पिटल मे मरीज की फर्जी जांच रिपोर्ट देने पर किया परिजनों ने हंगामा…

 

बड़वाह। नगर मे कोरोना इलाज की आड मे निजी हाॅस्पिटल मे लूट मची हुई है। हाॅस्पिटल संचालकों की ऐसी मोटी खाल हो गई है की वे सरकार के आदेशो का भी अंगूठा दिखाने से नही हिचक रहे है। शासन स्तर पर गाइडलाइन जारी कर विभिन्न जांचों की दर निर्धारित की गई है। जिसके बावजूद दादा दरबार हाॅस्पिटल मे सिटी स्केन के 3 हजार रूपये दर निर्धारित है इसके बावजूद दादा दरबार हाॅस्पिटल सिटी स्केन के 5 से 10 हजार रूपये तक लिए जा रहे है। कोरोना महामारी के इस दौर मे आपदा को अवसर मे बदलकर और अपनी तिजोरियां भरने मे कमी नही कर रहे है। तो वही शासकीय हाॅस्पिटल मे ढीलपोल के कारण लोग दादा दरबार हाॅस्पिटल मे जाते है। वहां लोगो से मोटी रकम वसूली जा रही है। कोरोना के नाम पर लूट मचा रखी है। नगर के दादा दरबार हाॅस्पिटल मे डंके की चोट पर पर कोरोना जांच के नाम पर पैसे लूट रहे है। यह मामला दादा दरबार हाॅस्पिटल का है जहां शनिवार को मरीज के परिजनो ने उस समय हंगामा कर दिया। जब रतनपुर के संजय परिहार ने बताया कि मेरी भाभी ममता बाई पति नंदराम परिहार यहां हाॅस्पिटल मे कोविड-19 मे भर्ती है। जब मे सुबह हाॅस्पिटल आया तो मै जहां के डाॅक्टरों ने मुझे 4 अलग-अलग जांच करवाने को दी। मै 4 नंबर मे गया जांच के लिए और कांउटर से मुझे 4110 रूपये का बिल दिया। मैने जमा भी कर दिया। जब थोडी देर बाद पूछा जांच रिपोर्ट तो डाॅक्टर बोले आ गई। जांच भी बिना सेपम्ल लिए ही मुझे रिपोर्ट दे दी और ना ही ब्लड टेस्ट किया। बिना जांच किए रिपोर्ट दे रहे और पूरी तरह से पैसे लूट रहे है। जानकारी लगने पर रतनपुर निवासी डोंगरसिंह खंडाला रिश्तेदार हाॅस्पिटल पहुंचे। खंडाला ने बताया कि देखा तो पूरी तरह हाॅस्पिटल मे लूट मची हुई है। लोग अपने गहने-आभूषण रखकर इलाज करवा रहे है। कोरोना महामारी के नाम पर तहाही मचा रखी। वही परिजनों द्वारा 181 पर भी शिकायत दर्ज की गई है।

 

 

इस संबंध मे दादा दरबार हाॅस्पिटल के संचालक से दूरभाष पर संपर्क करना चाहा परंन्तु जिम्मेदार संचालक ने मोबाईल बंद कर रखा था।- दादा दरबार हाॅस्पिटल बड़वाह जिम्मेदार संचालक

मिथुन यादव की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

थाना गौरिहार में जुआ के फड़ में मारा छापा,6 जुंवारी गिरफ्तार, नगद राशि 24720, 5 मोबाइल, 4 मोटरसाइकिल सहित करीब 2 लाख से अधिक...

प्रेस नोट छतरपुर पुलिस *थाना गौरिहार में जुआ के फड़ में मारा छापा,6 जुंवारी गिरफ्तार, नगद राशि 24720, 5 मोबाइल, 4 मोटरसाइकिल सहित करीब 2...

अहमदाबाद गुजरात में हार्ट का बहुत ही बड़ा हॉस्पिटल #Bharat1news

*अहमदाबाद गुजरात में हार्ट का बहुत ही बड़ा हॉस्पिटल है* यहां 7 दिन हो गये है 15 हजार रुपये सिर्फ खर्च करके ३ लाख का...

समगोत्र, गांव, गुहांड में शादी के खिलाफ, खापों और ग्राम पंचायतों का सहयोग लेकर अब होगा चंडीगढ़ कूच – सोनिया दुहन #Bharat1news

लोकेशन हरियाणा से बड़ी खबर       ब्रेकिंग सिवानी मंडी नारनौंद/ हिसार   समगोत्र, गांव, गुहांड में शादी के खिलाफ, खापों और ग्राम पंचायतों का सहयोग लेकर अब...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0