Home Other States एक तरफ़ा फैसले का भारी विरोध

एक तरफ़ा फैसले का भारी विरोध

“एक तरफ़ा फैसले का भारी विरोध”

 

लॉक डाउन का फरमान, गरीब परेशान – व्यापार को भारी नुकसान

 

(फोटो फाइल अटैचमेंट में ऐड है |)

 

बलवाड़ा – खरगोन में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के पश्चात जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है | यह लॉक डाउन शुक्रवार रात्रि 9:00 बजे से प्रारंभ हुआ है, जो 19 तारीख तक चलेगा | वहीं दूसरी ओर, आम नागरिकों द्वारा इस लॉकडाउन के फैसले का भारी विरोध किया जा रहा है | आम नागरिकों का कहना है कि इस तुगलकी फरमान से गरीबों, व्यापारियों, मध्यमवर्गीय लोगों और दिहाड़ी मजदूरों का जीवन तहस-नहस हो जाएगा |

 

फैसले को वापस ले शिवराज सरकार – जिले में तालाबंदी की घोषणा होते ही इसके विरोध के भारी स्वर उठ रहे हैं | सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म पर इसे वापस लेने के लिए लोग मुखर हो रहे हैं | लोगों का कहना है कि दमोह को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाना आंखों में धूल झोंकने जैसा है | व्यापारी की कमर पहले ही लॉकडाउन ने तोड़ कर रख दी है, दोबारा इसे लगाने से व्यापार का बंटाधार हो जाएगा |

 

आगामी चुनाव में परिणाम भुगतेगी सरकार – उधर दूसरी ओर पिछले साल के मिले लोगों के जख्मों पर नमक डालने का काम तालाबंदी वाला फरमान कर रहा है | आम नागरिकों द्वारा साफ साफ शब्दों में कहा जा रहा है कि अभी तो खरगोन जिले में भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ है, आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में हर जगह से भाजपा को उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा |

 

भाजपाई भी कर रहे लॉक डाउन का विरोध – जब रोजी-रोटी की बात आती है तो सभी वर्ग एकजुट हो जाता है | ऐसा ही कुछ इस समय देखने को मिल रहा है | व्यापारियों का एक बड़ा वर्ग जो की भाजपा को समर्थन करता है, वह भी अब लॉकडाउन का विरोध कर रहा है | वहीं भाजपा के लोगों का साफ कहना है अगर आगामी समय में होने वाले चुनाव में बढ़त चाहिए तो इस तालाबंदी के फैसले को वापस लिया जाए वरना 2018 जैसा परिणाम देखने को मिलेगा |

 

गणगोर माता पर्व पर भी असमंजस – तालाबंदी के फैसले के बाद निमाड़ के महापर्व गणगोर माता के त्योहारों पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है | श्रद्धालुओं का साफ-साफ कहना है कि पिछली बार गणगोर माता का पर्व तालाबंदी की भेंट चढ़ गया था परंतु इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए | अगर 1 साल में भी सरकार अपनी तैयारी में फैल रही है तो इसका ठीकरा त्योहारों पर न फोड़ा जाए |

मिथुन यादव की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

थाना गौरिहार में जुआ के फड़ में मारा छापा,6 जुंवारी गिरफ्तार, नगद राशि 24720, 5 मोबाइल, 4 मोटरसाइकिल सहित करीब 2 लाख से अधिक...

प्रेस नोट छतरपुर पुलिस *थाना गौरिहार में जुआ के फड़ में मारा छापा,6 जुंवारी गिरफ्तार, नगद राशि 24720, 5 मोबाइल, 4 मोटरसाइकिल सहित करीब 2...

अहमदाबाद गुजरात में हार्ट का बहुत ही बड़ा हॉस्पिटल #Bharat1news

*अहमदाबाद गुजरात में हार्ट का बहुत ही बड़ा हॉस्पिटल है* यहां 7 दिन हो गये है 15 हजार रुपये सिर्फ खर्च करके ३ लाख का...

समगोत्र, गांव, गुहांड में शादी के खिलाफ, खापों और ग्राम पंचायतों का सहयोग लेकर अब होगा चंडीगढ़ कूच – सोनिया दुहन #Bharat1news

लोकेशन हरियाणा से बड़ी खबर       ब्रेकिंग सिवानी मंडी नारनौंद/ हिसार   समगोत्र, गांव, गुहांड में शादी के खिलाफ, खापों और ग्राम पंचायतों का सहयोग लेकर अब...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0