Home Breaking news भागवत कथा में ब्रज होली की बिखरी अनुपम छटा #Bharat1news

भागवत कथा में ब्रज होली की बिखरी अनुपम छटा #Bharat1news

भागवत कथा में ब्रज होली की बिखरी अनुपम छटा

वीरेन्द्र विश्वकर्मा

पूर्व विधायक वीरसिंह पवार ने पत्रकारों को किया सम्मानित

 

पठारी जिला विदिशा- कृष्णा गणेश गार्डन में गुरुवार को ब्रज की होली की अनुपम छटा बिखरी ।अन्य दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी। हर कोई भगवान की भक्ति में लीन दिखा। कथावाचक ऋतु साक्षी ने धर्म को मानव जीवन के लिए अमूल्य बताते हुए इसे व्यवहारिक जीवन में उतारने पर बल दिया। ब्रज की होली के माध्यम से भक्त और भगवान के बीच आनंद के समन्वय को प्रस्तुत किया। फूलों की होली से लोग सरोवोर हो गए। ऋतु साक्षी ने कहा कि मानव जीवन का धर्म है कि भगवान के चरणों में प्रीत हो, साधु ,संत , गौ सेवा,अतिथि सेवा तथा जीवन सत्कर्म होना चाहिए। तीर्थ यात्रा ,गंगा जमुना स्नान, सूर्य उपासना ऐसा जो भी करता है उसका जीवन सुखमय एवं आनंदित हो जाता है। सुदामा और श्रीकृष्ण का संवाद सुनाते हुए कहा कि सुदामा जी ने भगवान को अपना मित्र सखा बनाया तो सुदामाप को अपार प्रेम दिया तथा अपार संपत्ति दी ।पर सुदामा जी श्री कृष्ण के सच्चे प्रेमी ,सच्चे शाखा थे। अपार धन होते हुए भी सुदामा जी ने भजन करना नहीं छोड़ा। इस दौरान पूर्व विधायक वीर सिंह पवार , धर्म विवाह समिति के अध्यक्ष राकेश सिंघई, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने पत्रकारों को शील्ड एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

 

आज होंगे धर्म विवाह निकलेगी बारात

 

कृष्णा गणेश गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर आज सामूहिक धर्म विवाह का आयोजन किया जा रहा है। धर्म विवाह समिति के अध्यक्ष राकेश सिंघई , जसवंत सिंह यादव , अजय ठाकुर ,रघु ठाकुर , पत्रकार चेतराम साहू ने बताया कि एक धर्म विवाह समिति बनाई गई है जो हर वर्ष अक्षय तृतीया पर निशुल्क धर्म विवाह करवाएगी जिसकी शुरुआत आज चार जोड़ो की शादी कराकर की जा रही है। इस सामूहिक धर्म विवाह में किसी प्रकार की जाती व धर्म का बंधन नहीं है। विवाह के साथ समिति द्वारा उपहार भी दिए जाएंगे। जिन लोगों का आज धर्म विवाह है। उनकी बरात आज करेली धाम से आज सुबह 9 बजे निकलेगी। बारात धूमधाम से निकलेगी जिसमें रथ , बग्गी , ढोल ,डीजे शामिल रहेंगे। बारात का स्वागत रामगढ़ तिगड्ढा पर किया जाएगा। समिति ने नगर एव क्षेत्र वासियों से धर्म बरात में सम्मिलित होने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

*बंथरा पुलिस का सराहनीय कार्य एक घंटे में लापता किशोर को सकुशल बरामद किया*

*बंथरा पुलिस की तत्परता से एक घंटे में लापता किशोर सकुशल बरामद* बंथरा क्षेत्र से लापता हुआ 13 वर्षीय किशोर आर्यन, निवासी बंथरा, को बंथरा...

*लिफ्ट लेकर शातिर चोर ने पार किए 10 हज़ार रुपये पीड़ित को दरियादिली दिखाना पड़ा भारी*

🔴 *बैंक से निकले युवक की जेब काटकर 10 हजार उड़ाए, लिफ्ट लेकर बैठा शातिर साथी के साथ फरार* उन्नाव। उन्नाव में टप्पेबाजी की घटनाएं थमने...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0