Home Badbah mp समाज सेवा अभियान के अंतर्गत सीआईएसएफ ने दान किए कंबल एवम गर्म...

समाज सेवा अभियान के अंतर्गत सीआईएसएफ ने दान किए कंबल एवम गर्म कपड़े #Bharat1news 

समाज सेवा अभियान के अंतर्गत सीआईएसएफ ने दान किए कंबल एवम गर्म कपड़े

– December 21, 2022

 

बड़वाह (निप्र) – केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र बड़वाह के संरक्षिका प्राचार्य श्रीमती प्रीति पांडेय के नेतृत्व में हर साल की भांति इस वर्ष भी बड़वाह के स्थानीय गांव मांडाझोल व कड़ियाकुंड में गरीब लोगों/बच्चों को सर्दी के कपड़े, कंबल तथा महिलाओं को साड़ियां वितरण करने का अभियान चलाया गया। साथ ही समाज सेवा करने के लिए भी प्रेरित किया। इस समाज सेवा अभियान में संरक्षिका सदस्य अनीता यादव, स्वेता सिंह तथा संरक्षिका टूआईसी उप निरीक्षक शालिनी शर्मा, उप निरीक्षक ममता के साथ महिला आरक्षक जीडी चंद्रकला व अन्य बल सदस्यों ने मिलकर यह छोटी सी मुहिम शुरू की। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र बड़वाह के संरक्षिका परिवार की तरफ से यहां सभी गरीब लोगों बच्चों , महिलाओं को सर्दी के कपड़े वितरण किए और उन्होंने कहा कि हम यह पिछले 07 साल से हर साल यहां के गरीब लोगों को इस प्रकार का योगदान कर रहे हैं और आगे भी हम इस प्रकार का योगदान करते रहेंगे। संरक्षिका सदस्य अनीता यादव ने बताया कि आज हमने 40 से 50 सर्दी के कंबलों का वितरण किया है ,छोटे बच्चों को कपड़े दिए हैं ,महिलाओं को साड़ी दिया गया हैं तो इस प्रकार से यह योगदान हम आगे भी करते रहेंगे और यह योगदान हमारे सभी बल सदस्यों की मेहनत से किया गया है।

 

रिपोर्ट मिथुन

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

*बंथरा पुलिस का सराहनीय कार्य एक घंटे में लापता किशोर को सकुशल बरामद किया*

*बंथरा पुलिस की तत्परता से एक घंटे में लापता किशोर सकुशल बरामद* बंथरा क्षेत्र से लापता हुआ 13 वर्षीय किशोर आर्यन, निवासी बंथरा, को बंथरा...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0