Home Badbah mp चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जमकर थिरके भक्त, पाया दोषमुक्त जीवन पाने...

चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जमकर थिरके भक्त, पाया दोषमुक्त जीवन पाने का उपाय #Bharat1news

चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जमकर थिरके भक्त, पाया दोषमुक्त जीवन पाने का उपाय

– December 21, 2022

 

बड़वाह (निप्र) – श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिवस कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया। कान्हा स्वरूप में नन्हे से बालक को टोकरी में विराजित कर कथा स्थल से व्यासपीठ पर लाया गया। संगीतमय बधाइयां गाई गईं। श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु जन्म पर समर्पित माखन मिश्री का प्रसाद का वितरण हुआ। कथा के विभिन्न प्रसंग और संगीतमय भजनों के साथ कहे गए वृत्तांतों में पंडित दीपक शर्मा ने व्यास पीठ से कहा कि श्रीमद भागवत कथा श्रवण से जीव को जन्म जन्मांतर के दोष समाप्त होकर पुण्य प्राप्त होकर अंततः आत्म की मुक्ति होती है। गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि अपने गुरु का अपमान या उनकी अनदेखी ईश्वर को भी अनुचित लगती है और कागभुसुंडी द्वारा ऐसा किए जाने पर भगवान भोले नाथ ने उन्हें शाप दिया। उसकी मुक्ति के लिए स्वर्ग में किए गए यज्ञ में देवराज इंद्र द्वारा राक्षसों को साकल्य का अंश भोग देने के विषय पर उपजे क्रोध से उन पर ब्रह्म हत्या का दोष लगा। ब्रह्म हत्या का पाप क्षीण करने के लिए उसके चार भाग हुवे वह पहला भाग को धरती पर है इसलिए धरती को हमने पर उसका उर्वरा शक्ति जाग्रत होती है, दूसरा भाग पानी पर है इसलिए स्नान के पूर्व जल को हिलाकर प्रभु नाम पवित्र नदियों का स्मरण करें, तीसरा भाग पेड़ों पर और चौथा भाग महिलाओं के शरीर में हैं इसके प्रभाव में महिलाएं रजस्वला होती हैं।

कथा प्रसंगों से जुड़े संगीतमय भजनों पर भागवत कथा प्रेमी महिलाओं द्वारा प्रभु की भक्ति के स्वरूप नृत्य कर कथा स्थल पर स्वयं को ईश्वर के प्रति भावनात्मक समर्पण व्यक्त किया।

 

दोपहर में चाय प्रसाद के पश्चात विशेष प्रसंग में बताया कि देवराज इंद्र द्वारा ऋषि दधिची से हड्डियों का दान प्राप्त कर वज्र बनाया और वृत्तासुर राक्षस की मुक्ति की। श्री कंवर कालोनी मंदिर प्रांगण में महिला मंडल के तत्वाधान में प्रतिवर्ष होने वाले धार्मिक आयोजन की श्रंखला में अपने बीसवें वर्ष के आयोजन का आरंभ दिनांक 18 दिसंबर रविवार से हुआ है। प्रतिदिन दोपहर साढ़े बारह बजे से शाम पांच बजे तक होने 24 श्रीमती अलका शर्मा अध्यक्ष,

श्रीमती गायत्री यादव, श्रीमती दीप्ति तापड़िया, श्रीमती चेतना पांचाल, श्रीमती वंदना चौधरी, श्रीमती मंगला डोंगरे, श्रीमती उषा चौहान, श्रीमती पूजा राठौर, श्रीमती इंदिरा बंसल, श्रीमती आशा बिरला, श्रीमती किरण वर्मा, श्रीमती नर्मदा गुर्जर, श्रीमती शीला सेन, श्रीमती नीता तोमर, श्रीमती कृष्णा राठौर, श्रीमती किरण जोशी, श्रीमती प्रभा गुप्ता, श्रीमती बबिता वर्मा, एवं समस्त कालोनी परिवार की ओर से भगवत प्रेमियों से धर्म लाभ लेने की अपील की है। बुधवार को समाजसेवी त्रिलोक राठौर, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल रॉय, युवा नेता गुरविन भाटिया अपने साथियों के साथ कथा में सम्मिलित हुवे।

 

रिपोर्ट मिथुन

RELATED ARTICLES

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

*बंथरा पुलिस का सराहनीय कार्य एक घंटे में लापता किशोर को सकुशल बरामद किया*

*बंथरा पुलिस की तत्परता से एक घंटे में लापता किशोर सकुशल बरामद* बंथरा क्षेत्र से लापता हुआ 13 वर्षीय किशोर आर्यन, निवासी बंथरा, को बंथरा...

*लिफ्ट लेकर शातिर चोर ने पार किए 10 हज़ार रुपये पीड़ित को दरियादिली दिखाना पड़ा भारी*

🔴 *बैंक से निकले युवक की जेब काटकर 10 हजार उड़ाए, लिफ्ट लेकर बैठा शातिर साथी के साथ फरार* उन्नाव। उन्नाव में टप्पेबाजी की घटनाएं थमने...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0