Home Breaking news पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद गोण्डा में मनाया गया साइबर जागरूकता...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद गोण्डा में मनाया गया साइबर जागरूकता दिवस #Bharat1news

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद गोण्डा में मनाया गया साइबर जागरूकता दिवस:-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर के निर्देशन में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप आम जनमानस में साइबर अपराध से बचाव हेतु ‘‘साइबर जागरूकता दिवस‘‘ पर जनपद गोण्डा में थानों के साइबर नोडल उ0नि0 एवं प्रशिक्षित कर्मियों के सहयोग से जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में स्थित शिक्षण संस्थानों में cyber Awareness का सेमीनार आयोजित कर cyber Awareness से सम्बन्धित पम्पलेट, पोस्टर का प्रयोग कर आम जनमानस में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु नेशनल साइबर क्राइम रिपोटिंग पोर्टल एवं टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे अवगत कराते हुए साइबर जागरूकता दिवस मनाया गया।
साइबर अपराध जैसे इन्टरनेट बैकिंग, एटीएम कार्ड/डेविड कार्ड/क्रेडिट, ओलेक्स फ्राड, वालेट/यूपीआई सम्बन्धित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्एप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइड से होने वाले फ्राड के सम्बन्ध में सावधानियां, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हास्टएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप होने के सम्बन्ध में बचाव के तरीके एवं साइबर अपराध घटित होने पर थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क/हेल्पलाइन नम्बर/वेबसाइड पर शिकायत दर्ज के सम्बन्ध में व अपराध होने पर पुलिस किस प्रकार उनकी मदद कर सकती है, इसकी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजनमानस को साइबर अपराध के प्रति जागरूक कराना था जिससे साइबर अपराध सम्बन्धी जागरूकता का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जा सके और नागरिकों को साइबर ठगी से बचाया जा सकें।

गोंडा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0