बरेली: मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार, 15 जनवरी को बरेली के चौपले चौराहे पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। माँ भगवती समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। समिति के कार्यकर्ताओं ने सडक किनारे से गुजर रहे राहगीरों को रोककर उन्हें भोजन कराया।

माँ भगवती समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन हर वर्ष किया जाता है, जिसका उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को बनाए रखना एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है।
खिचड़ी भोज में सैकड़ों की संख्या में लोग और राहगीर सम्मिलित हुए। आयोजन के सफल संचालन में समिति के सभी सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर कुलदीप रस्तोगी, पियूष गुप्ता, सुमित रस्तोगी, अभिषेक शर्मा, नीशू शर्मा, सौरभ कश्यप, सुशील कश्यप, रोहित कश्यप, गौरव शर्मा, अवदेश शर्मा, जयदीप सक्सेना, कंचन यादव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।







