बरेली; मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर रोटरी क्लब बरेली द्वारा सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रेम नगर में इलाके में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटरी परिवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर समाज के कमजोर वर्गों के साथ खुशियां साझा करना एवं मानव सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर जिला गवर्नर रोटेरियन राजेंद्र विद्यार्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व दान, सेवा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने रोटरी क्लब बरेली द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना भी की।

खिचड़ी भोज में सैकड़ों की संख्या में लोग और राहगीर सम्मिलित हुए। आयोजन के सफल संचालन में क्लब के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में विशेष रूप से पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर किशोर कटरू, आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनय कृष्णा, क्लब प्रेसिडेंट मनीष शर्मा, पास्ट प्रेसिडेंट नरेश मालिक, प्रधीर गुप्ता, डी.पी. सिंह, सुशील गुप्ता, रोटरी एन मीना गुप्ता व शालिनी विद्यार्थी सहित रोटरी क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।







