Home All India प्रयागराज। माघ मेला के शिविर में फिर लगी आग, छह टेंट जले

प्रयागराज। माघ मेला के शिविर में फिर लगी आग, छह टेंट जले

*लोकेशन – प्रयागराज*

*रिपोर्टर – अंसारुल अंसारी*

*माघ मेला के शिविर में फिर लगी आग, छह टेंट जले*

प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर नंबर चार स्थित शिविर में बुधवार शाम आग लगने से खलबली मच गई। आग की उठती लपटों की चपेट में आकर छह टेंट जलकर नष्ट हो गए।

हादसे में 20 हजार रुपये नकदी समेत कल्पवासियों की गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड ने तत्काल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। अग्निशमन विभाग ने दीये से आग लगने की आशंका व्यक्त की है। मकर संक्रांति से पहले लगातार दो दिन शिविरों में आग लगने से हड़कंप मचा है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को सेक्टर पांच काली सड़क (उत्तरी पटरी) पर श्रीराम एवं मानस प्रचार संघ (श्री नामायन धाम) शिविर के दो टेंट में आग लगी थी। वहीं, बुधवार शाम लगभग छह बजे सेक्टर चार स्थित बड़े छोटे ब्रह्म महाराज आश्रम के शिविर के दो टेंट में आग लग गई। आग की उठती लपटों और हवा के झोंके से पास ही स्थित तीन स्विस कॉटेज और प्रकाश चंद्र मिश्रा की संस्था का एक टेंट भी आग की चपेट में आ गया। आग लगने से कल्पवासियों व श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। लोग शोर मचाते हुए बाहर की

ओर भागने लगे। सूचना पर आठ छोटे-बड़े फायर टेंडर के साथ अग्निशमन दल ने पहुंचकर आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। सीएफओ मेला अनिमेष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया श्रद्धालु के जलते दीपक की लौ से आग लगने की आशंका है। हालांकि, घटना की जांच की जा रही है। आगलगी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

प्रयागराज से अंसारुल अंसारी की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0