Home Aznar कम्पोजिट विद्यालय ग्राम बामनौरा में छत के गिरे टुकड़े, रिसाव से मचा...

कम्पोजिट विद्यालय ग्राम बामनौरा में छत के गिरे टुकड़े, रिसाव से मचा हड़कंप अध्यापकों ने सुरक्षित निकाले बच्चे ग्रामीणों ने की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

ब्रेकिंग न्यूज अजनर जिला महोबा

संवाददाता -शीलू परिहार

*कम्पोजिट विद्यालय ग्राम बामनौरा में छत के गिरे टुकड़े, रिसाव से मचा हड़कंप अध्यापकों ने सुरक्षित निकाले बच्चे ग्रामीणों ने की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग*

अजनर (महोबा)। कम्पोजिट विद्यालय बामनौरा की जर्जर बिल्डिंग एक बार फिर खतरे का कारण बन गई।बारिश के दौरान एक कमरे की छत से टुकड़े गिर पड़े और पानी का रिसाव शुरू हो गया। स्थिति को गंभीर होता देख अध्यापकों ने तत्काल बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया।

गौरतलब है कि प्राथमिक विद्यालय बामनौरा को इसी वर्ष कम्पोजिट विद्यालय में मर्ज किया गया है। वर्तमान में विद्यालय में कुल 41 छात्र-छात्राएँ पंजीकृत हैं।विद्यालय की यह बिल्डिंग वर्ष 2010 में निर्मित हुई थी, लेकिन 2014 में ही एक कमरे की छत गिर गई थी। तब से भवन लगातार जर्जर स्थिति में है, फिर भी उसी में कक्षाएं संचालित की जा रही थीं।प्रधानाचार्य ओमप्रकाश अनुरागी ने बताया कि इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। वहीं, ग्रामीणों की मांग है कि जब तक विद्यालय की मरम्मत नहीं होती, तब तक कक्षाएं पुराने प्राथमिक विद्यालय भवन में चलाई जाएँ, जो अभी अपेक्षाकृत सुरक्षित है।विद्यालय भवन की दुर्दशा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है।

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0