Home Breaking news बच्चे की मौत के मामले की जांच शुरू, अस्पताल बंद का आदेश...

बच्चे की मौत के मामले की जांच शुरू, अस्पताल बंद का आदेश #Bharat1news

सीतापुर: बच्चे की मौत के मामले की जांच शुरू, अस्पताल बंद का आदेश

लहरपुर- नगर के छावनी पुलिया स्थित बेग हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक बच्चे की मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। शनिवार को डिप्टी सीएमओ ने जांच कर अस्पताल को बंद करने के आदेश दे दिए। वहीं, बच्चे की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है।

बेग हॉस्पिटल में शुक्रवार को हरगांव के प्यारापुर कोरैया गांव निवासी अमर सिंह के पुत्र अक्षत (7) की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि मृतक बच्चे को अस्पताल संचालक वेंटिलेटर पर रखकर वसूली करते रहे। सूचना पर स्थानीय पुलिस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने जांच की। बच्चे के पिता अमर सिंह ने पुलिस व सीएचसी अधीक्षक को एक तहरीर दी। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने मामले में जांच के आदेश दिए। शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएल गंगवार व सीएचसी अधीक्षक डॉ. आंनद मित्रा ने हॉस्पिटल पहुंचकर गहनता से जांच की। उन्होंने अस्पताल से मरीजों की छुट्टी कर अस्पताल को बंद करने के लिए निर्देश दिए।

डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएल गंगवार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। अस्पताल को नोटिस दिया गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की छुट्टी करके उसका संचालन बंद करने के लिए आदेश दिया है। जांच के बाद आगे कार्यवाही होगी

गोकरन प्रसाद

मो:7518654968

ब्यूरो चीफ सीतापुर

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0