Home Breaking news सीतापुर ब्रेकिंग न्यूज़ #Bharat1news

सीतापुर ब्रेकिंग न्यूज़ #Bharat1news

सीतापुर की महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के  मिश्रिखा गांव निवासी शिव देवी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके बेटे सुनील (16 ) को गांव के ही विक्रम व बाबा राम नरेश निवासी ग्राम निबियापुर सिरौली कोतवाली महमूदाबाद अपने साथ 5 नवंबर को  ले गए थे। उसके बाद से बेटा घर नहीं आया है।बीती आठ नवंबर को कोतवाली में विक्रम व बाबा राम नरेश के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद से बाबा राम नरेश भाग गया था। पुलिस ने बाबा राम नरेश के बड़े बेटे सर्वेश व छोटे बेटे ब्रजेश को हिरासत में ले लिया था।

इसके  बाद बाबा राम नरेश ने खुद को 27 नवंबर को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने अपहरण के आरोपी विक्रम को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान मंगलवार दोपहर कोतवाली में बाबा राम नरेश की हालत अचानक बिगड़ गई। वह बेहोश हो गए जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आननफानन राम नरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राम नरेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0