Home Breaking news कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान चंद्र शेखर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज लालगंज...

कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान चंद्र शेखर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज लालगंज में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान मे   शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन हुआ #Bharat1news

लालगंज, रायबरेली 26/11/2023

कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान चंद्र शेखर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज लालगंज में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान मे

शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुधाकर सिंह, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रभाकर सक्सेना, स्वामी सूर्य प्रबोध,जिला संयोजक अमेठी राधेश्याम तिवारी, संजय सिंह, प्रबंध निदेशक दीप प्रकाश शुक्ला व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शुक्ला ने दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में लालगंज व सरेनी ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक,शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं प्रवक्तागण शामिल रहे!

शिविर को संबोधित करते हुए डॉ सुधाकर सिंह ने कहा कि कौशल का विकास और व्यक्तित्व का परिष्कार शिक्षा के ये दो पहलू हैं और इन्हें विकसित करने में शिक्षकों की महती भूमिका होनी चाहिए। स्वामी सूर्य प्रबोध ने कहा कि शिक्षा एक प्रतिपादन है और उसका मूर्त रूप है शिक्षक। छात्रों का व्यक्तित्व सुधारने व उभारने में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि इन दिनों शिक्षा को स्वावलंबन एवं सुसंस्कारिता संवर्द्धन के लिए उपयोगी बनाने की आवश्यकता है। समय- समय पर छात्र- छात्राओं के सामयिक समस्याओं का निराकरण करते रहने से ही विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ आंतरिक सद्गुणों के विकास के लिए विविध उपायों की जानकारी दी। राधेश्याम तिवारी, संजय सिंह, शीतला गुप्ता आदि वक्ताओं ने भी शिविर को संबोधित किया!विद्यालय के प्रबंध निदेशक दीप प्रकाश शुक्ला व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शुक्ला ने सभी अतिथियों ,शिक्षक शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया!विद्यालय के प्रबंध निदेशक दीप प्रकाश शुक्ला ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी का आभार ज्ञापित किया!

इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, और सैकड़ों की संख्या में अन्य विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे! कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने किया!

रिपोर्ट अंकित

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0