Home Breaking news विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के द्वारा विभिन्न...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के द्वारा विभिन्न स्थानों पर किया गया वृक्षारोपण #Bharat1news

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के द्वारा विभिन्न स्थानों पर किया गया वृक्षारोपण।*

ब्यूरो रिपोर्ट अंकित कुमार रायबरेली

7068252575

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह के तत्वावधान में रायबरेली जनपद में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के संरक्षक एवं आधारशिला कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल कोर्सेज के प्रबंध निदेशक डॉ तहसीलदार सिंह के साथ संस्था के संरक्षक कैप्टन तेज बहादुर सिंह व जिला प्रभारी रायबरेली सौरभ त्रिवेदी ने मिलकर आधारशिला कॉलेज में वृक्षारोपण किया। तत्पश्चात उपजिलाधिकारी लालगंज श्री अजीत प्रताप सिंह को भी वृक्ष भेंटकर वृक्षारोपण करने का आग्रह किया। एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचकर अधीक्षक राजेश गौतम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भी वृक्षारोपण किया गया। उसके बाद रायबरेली जनपद की लालगंज कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक लालगंज शिव शंकर सिंह, उपनिरीक्षक मोहित देओल, आरक्षी राहुल कुमार समेत कई उप निरीक्षकों व आरक्षियों ने भी संस्था के पदाधिकारियों के साथ मिलकर कोतवाली में वृक्षारोपण किया। एवं लोगों को जागरूक करते हुए उनसे अधिकाधिक वृक्ष लगाने व उनकी रक्षा करने की अपील की। उस समय संस्था के जांच दल अधिकारी श्री देवेश सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष लालगंज सुधांशु वर्मा, सुभाष सिंह भदोरिया, अमरेंद्र शर्मा, गिरजा शंकर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0