Home Breaking news समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने प्रभारी मंत्री को सौपा ज्ञापन #Bharat1news

समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने प्रभारी मंत्री को सौपा ज्ञापन #Bharat1news

समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने प्रभारी मंत्री को सौपा ज्ञापन

क््रासर……चार सूत्रीय मांगो पर प्रभारी मंत्री ने जल्द दिया आवश्यक

कार्रवाई का भरोसा

ब्यूरो रिपोर्ट अंकित कुमार रायबरेली

7068252575

लालगंज रायबरेली। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिले की प्रभारी

मंत्री प्रतिभा शुक्ला से मिलकर लालगंज में व्यापारियों को हो रही

समस्याओं से संबधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौपा। प्रभारी मंत्री ने उक्त

समस्याओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई किये जाने का भरोसा व्यापारी नेताओं

को दिया है।

व्यापार मंडल के प्रभारी अनिल गुप्ता के नेतृत्व में

लालगंज से व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिले की प्रभारी मंत्री से

मिला और उन्हे ज्ञापन सौपा। जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को

देखते हुए उनका ध्यानाकर्षण कराया गया है। अध्यक्ष राहुल भदौरिया ने

प्रभारी मंत्री को बताया कि लालगंज जिले की सबसे बडी व्यापारिक मंडी है।

लेकिन प्रधानमंत्री के द्वारा शुभारम्भ किये गये रेलवे पुल के खराब होने

से नगर में आयेदिन भीषण जाम लग रहा है। वही बांदा-टाडा मार्ग बंद होने के

बाद भी ऐहार में टोल वसूला जा रहा है। नगर व क्षेत्र के व्यापारियों के

साथ आयेदिन हो रही लूटपाट की घटनायें आम हो गई है। पुलिस प्रशासन की

निष्क्रियता के चलते व्यापारी भयभीत है। श्री सिंह ने बताया कि

व्यापारियों व क्षेत्रीय लोगो की सुविधा के लिये बना लालगंज अस्पताल महज

रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। चिकित्साधीक्षक की निष्क्रियता व चिकित्सको

के अभाव में इलाज के लिये लोगो को सदर की दौड़ लगानी पड रही है। अस्पताल

में मूलभूत सुविधायें ही मरीजो को नही मिल पा रही जबकि दावे बडे-बडे किये

जा रहे है। प्रभारी अनिल गुप्ता ने चरमराई विद्युत व्यवस्था के बाबत

मंत्री का ध्यानाकर्षण कराते हुए बताया कि सबसे अधिक टैक्स व्यापारी वर्ग

देता है जबकि उसकी जरूरत के समय बिजली नही मिल पाती। ऐसे में रोस्टर तय

करते समय व्यापारियोे की राय भी शामिल की जाये जिससे कोरोना काल से

परेशान व्यापारियो को कुछ राहत मिल सके। प्रभारी मंत्री ने व्यापारियों

को जल्द से जल्द समस्याओं को दूर कराये जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके

पर महामंत्री संतोष मिश्रा, पुष्पमित्र शर्मा, राहुल गुप्ता आदि मौजूद

रहे।

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0