Home Breaking news विश्व पर्यावरण दिवस दिवस पर रेल कोच फैक्ट्री में नवनीत ने लगाए...

विश्व पर्यावरण दिवस दिवस पर रेल कोच फैक्ट्री में नवनीत ने लगाए एक हजार पेड़ जीएम पीके मिश्रा ने पीपल का पेड़ लगाकर की अभियान की शुरुआत #Bharat1news

विश्व पर्यावरण दिवस दिवस पर रेल कोच फैक्ट्री में नवनीत ने लगाए एक हजार पेड़
जीएम पीके मिश्रा ने पीपल का पेड़ लगाकर की अभियान की शुरुआत।
नवनीत ने एक लाख पेड़ लगाने का लिया संकल्प।

ब्यूरो रिपोर्ट अंकित कुमार रायबरेली
7068252575

लालगंज (रायबरेली)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोमवार को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जीएम पीके मिश्रा व प्रख्यात पर्यावरणविद नवनीत पांडेय ने पीपल के पौधे को रोककर अभियान की शुरुआत की। आरेडिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इंटरनेशनल एसेंबली आफ ह्यूमन राइट्स के चेयरमैन व नोवोटेल होटल लखनऊ के मालिक नवनीत पांडेय के सहयोग से लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य लिया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे इंटरनेशनल एसेंबली आफ ह्यूमन राइट्स के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया नवनीत पांडेय को उनके पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए लंदन की संसद में भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। इसके साथ ही यूनाइटेड नेशन्स सहित दुनियां की कई नामचीन संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया। नवनीत पाण्डे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना और नगर क्षेत्र में वह इस साल एक लाख अधिक पेड़ लगाएंगे। श्री पांडेय ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान को पूरी तरह से प्लास्टिक से मुक्ति दिलायी है। इसके पहले जो भी सामग्री प्लास्टिक रखकर उपयोग लाई जाती थी, उसे हटाकर इको फ्रैंडली चीज़ों का प्रयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आरेडिका के महाप्रबंधक पीके मिश्रा ने कहा नवनीत पांडेय व समाज से जुड़े लोगों और अधिकारियों व कर्मचारियों की मदत से आरेडिका में एक साल में तीन लाख वृक्ष लगाए जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने पूरे रेल आरेडिका परिसर को हरा भरा रखने का प्रण लिया। इस मौके के पीसीएमई शमशेर सिंह कलसी, पीसीई एसपी यादव, सीपीआरओ आरएन तिवारी सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी आकृति पांडेय व उनकी टीम के 50 से अधिक वालंटियर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0