Home Breaking news मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील पठारी अध्यक्ष बने चेतराम साहू #Bharat1news

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील पठारी अध्यक्ष बने चेतराम साहू #Bharat1news

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील पठारी अध्यक्ष बने चेतराम साहू

वीरेंद्र विश्वकर्मा

कुरवाई / पठारी जिला विदिशा – मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ कुरवाई एवं पठारी की संयुक्त बैठक भौरासा स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित हुई जिसमे संगठन में अनुशासित सदस्यो को जोड़ने पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र भदौरिया ने कहा कि संगठन में अनुशासित सदस्यों को ही जोड़ा जाए जो संगठन की गाइडलाइन का पालन कर सकें। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है। इस दौरान विधिवत पठारी के श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष की घोषणा की गई। बैठक में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया की सहमति से एवं जिला अध्यक्ष नरेंद्र भदौरिया की अनुशंसा पर पठारी तहसील का अध्यक्ष चेतराम साहू को नियुक्त किया गया । इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कहा कि प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया एवं जिला अध्यक्ष एवं नरेंद्र भदोरिया ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। इस दौरान बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्ड एवं बिल्ला पत्रकारों को वितरित किए गए। इस दौरान मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय सचिव हाकम सिंह रघुवंशी ,एम जेड खान , अनु काशिफ , जफर शेख , अमित जैन , राजू चौबे , डॉक्टर फेज सत्तार खान सहित कुरवाई एवं पठारी के पत्रकार मौजूद रहे।

 

 

एक मई को भोपाल जाने के लिए की चर्चा

 

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एक मई को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहा है। यह प्रदर्शन अपरान्ह 11 बजे सभा से आरंभ होकर दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके लिए सभी पत्रकार मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इस संबंध में जिला अध्यक्ष नरेंद्र भदोरिया ने सभी श्रमजीवी पत्रकार के सदस्यों को भोपाल में होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित होने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के बाद सभी सभी श्रमजीवी पत्रकार के सदस्यों का सह भोज का कार्यक्रम आयोजित है जिसमें सभी सादर आमंत्रित हैं।

RELATED ARTICLES

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

*बंथरा पुलिस का सराहनीय कार्य एक घंटे में लापता किशोर को सकुशल बरामद किया*

*बंथरा पुलिस की तत्परता से एक घंटे में लापता किशोर सकुशल बरामद* बंथरा क्षेत्र से लापता हुआ 13 वर्षीय किशोर आर्यन, निवासी बंथरा, को बंथरा...

*लिफ्ट लेकर शातिर चोर ने पार किए 10 हज़ार रुपये पीड़ित को दरियादिली दिखाना पड़ा भारी*

🔴 *बैंक से निकले युवक की जेब काटकर 10 हजार उड़ाए, लिफ्ट लेकर बैठा शातिर साथी के साथ फरार* उन्नाव। उन्नाव में टप्पेबाजी की घटनाएं थमने...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0