Home Amethi राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उद्घाटन #Bharat1news

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उद्घाटन #Bharat1news

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उद्घाटन……….
======================
अमेठी , उत्तर – प्रदेश …
श्री बजरंग सिंह महाविद्यालय, मऊ – गौरीगंज, जनपद – अमेठी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन अमेठी जनपद के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ विनोद कुमार मिश्र, प्राचार्य इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज, गौरीगंज- अमेठी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ । मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय की प्रथम इकाई के कार्यक्रमाधिकारी श्री अनिल कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं विशेष शिविर के 7 दिन की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया और अपने सतत सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय सिंह ने शिविरार्थियों को आशीर्वचन देते हुए इसके सफल संचालन की कामना की। उद्घाटन सत्र का संचालन अंगद राय एवं आभार ज्ञापन डॉ अनिल कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री मोहम्मद अदीब, डॉ अमरेश कुमार मिश्र, डॉ वी के शुक्ल, श्री मुकेश कुमार, श्री सुधीर पाण्डेय, श्री पंचशील गौतम, श्रीमती मीना सिंह, सुश्री नमिता सिंह, श्रीमती सरला अग्रहरी,श्रीमती गीता मिश्रा, श्रीमती अलका सिंहआदि उपस्थित रहे।
प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में प्रथम इकाई ने अपने चयनित गांव चतुरीपुर एवं द्वितीय इकाई ने अपने चयनित गांव पूरे गुलौरी में लोगों को यातायात के नियमों के विषय में अवगत कराया। इस अवसर पर गांव के अनेक लोगों के अतिरिक्त गांव की प्रधान श्रीमती कमलेश सिंह की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।
रिपोर्टर………
कुलदीप सिंह
अमेठी
मो० नं०–9454200894
मो० नं०–9415919262

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0