Home Breaking news श्रीमद् भागवत कथा के लिए भव्य कलश यात्रा निकली , पारीक्षित बने...

श्रीमद् भागवत कथा के लिए भव्य कलश यात्रा निकली , पारीक्षित बने कमलेश सिंह यादव #Bharat1news

श्रीमद् भागवत कथा के लिए भव्य कलश यात्रा निकली , पारीक्षित बने कमलेश सिंह यादव
वीरेन्द्र विश्वकर्मा

पठारी जिला विदिशा। नगर में नवनिर्मित कृष्णा गणेश गार्डन के शुभारंभ के शुभ अवसर पर कमलेश सिंह यादव जसवंत सिंह यादव के द्वारा गार्डन परिसर में ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है जिसके लिए भव्य कलश यात्रा शुक्रवार को बड़ी माता मंदिर से प्रारंभ होकर ख़िरका मोहल्ला तालाब रोड मुख्य बाजार बस स्टैंड से गुजर कर कथा स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई । श्रीमद् भागवत कथा वाचक सुश्री साक्षी द्विवेदी भी बग्गी में सवार होकर चल समारोह में शामिल रही । कलश यात्रा में परी म्यूजिकल ग्रुप एवं मयूर नृत्य के द्वारा तरह-तरह की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं । कलश यात्रा कृष्णा गार्डन पहुंची वहां पर रितु साक्षी एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके बाद परीक्षित बने कमलेश सिंह यादव द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का पूजन किया गया। इसके बाद कलश यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं ने रितु साक्षी से आशीर्वाद प्राप्त किया। कृष्णा गार्डन में भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से किया जाएगा । पारीक्षित बने कलश यात्रा में श्रीमती रामवती कमलेश यादव अपने सिर पर भागवत जी को लेकर चल रहे थे । इस दौरान जगह-जगह श्रीमद् भागवत ग्रंथ एवं कथावाचक रितु साक्षी का नागरिकों द्वारा तिलक लगाकर पूजन किया ।इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश तिवारी ,जिला पंचायत सदस्य रानी अहिरवार, घनश्याम तिवारी, सरपंच शैलेंद्र ठाकुर ,रितेश जैन, दीनदयाल साहू ,देवेंद्र अहिरवार , रामाधार भट्ट, के अलावा हजारों की संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक महिलाएं बच्चे मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

*बंथरा पुलिस का सराहनीय कार्य एक घंटे में लापता किशोर को सकुशल बरामद किया*

*बंथरा पुलिस की तत्परता से एक घंटे में लापता किशोर सकुशल बरामद* बंथरा क्षेत्र से लापता हुआ 13 वर्षीय किशोर आर्यन, निवासी बंथरा, को बंथरा...

*लिफ्ट लेकर शातिर चोर ने पार किए 10 हज़ार रुपये पीड़ित को दरियादिली दिखाना पड़ा भारी*

🔴 *बैंक से निकले युवक की जेब काटकर 10 हजार उड़ाए, लिफ्ट लेकर बैठा शातिर साथी के साथ फरार* उन्नाव। उन्नाव में टप्पेबाजी की घटनाएं थमने...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0