ब्रेकिंग न्यूज़
विद्युत विभाग की चेतावनी
अजगैन–हसनगंज 33 केवी लाइन होगी ऊर्जीकृत, सतर्क रहें उपभोक्ता
सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 33 केवी अजगैन से हसनगंज तक की नई विद्युत लाइन को कल दिनांक 22 जनवरी 2026 को ऊर्जीकृत (चार्ज) किया जाएगा।
यह लाइन लगभग 20 किलोमीटर लंबी है, जिस पर पहले 93 पुराने पोल थे, जबकि अब 254 नए पोल लगाए गए हैं। इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में लगभग 3 वर्ष का समय लगा है।
लाइन के ऊर्जीकृत होने से 33 केवी अजगैन लाइन का लोड कम होगा और आकस्मिक रोस्टिंग/ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी।
⚠️ चेतावनी:
ऊर्जीकरण के दौरान एवं उसके बाद लाइन, पोल या तारों के पास न जाएं, किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा हो सकती है। बच्चों को विशेष रूप से दूर रखें।
यह जानकारी उप खंड अधिकारी श्री रुद्र प्रताप द्वारा दी गई।
रिपोर्ट सर्वेश खान स्टेड हेड उत्तर प्रदेश







