Home All India जामों के लाल ने किया कमाल

जामों के लाल ने किया कमाल

*जामों के लाल ने किया कमाल*

अमेठी जनपद के जामों गांव के होनहार महेंद्र द्विवेदी को मिला डिजाईन पेटेंट, त्वचा कैंसर की पहचान को मिलेगा नया आयाम ।
अमेठी जिले के छोटे से गाँव जामों के निवासी महेंद्र द्विवेदी पुत्र श्री कृष्ण द्विवेदी को हाल ही में भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्हें “फोल्डेबल डर्मेटोस्कोपिक इमेजिंग डिवाइस फॉर अर्ली स्किन कैंसर डिटेक्शन” के लिए डिज़ाइन पेटेंट प्रदान किया गया है। यह पेटेंट त्वचा कैंसर की प्रारंभिक पहचान को आसान बनाने की दिशा में एक उपयोगी तकनीकी प्रयास माना जा रहा है।

महेंद्र द्विवेदी द्वारा विकसित यह उपकरण डर्मेटोस्कोपिक तकनीक पर आधारित है, जिसकी मदद से त्वचा पर होने वाले सूक्ष्म बदलावों की स्पष्ट तस्वीर प्राप्त की जा सकती है। इसका फोल्डेबल और पोर्टेबल डिज़ाइन इसे उपयोग में सुविधाजनक बनाता है। चिकित्सक इस उपकरण का प्रयोग क्लिनिक, अस्पताल या फील्ड स्तर पर भी कर सकते हैं, जिससे शुरुआती अवस्था में त्वचा कैंसर की पहचान संभव हो सकेगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, त्वचा कैंसर के मामलों में समय पर निदान सबसे अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में यह उपकरण डॉक्टरों के लिए एक सहायक साधन के रूप में काम कर सकता है, खासकर उन इलाकों में जहाँ आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सीमित है। प्रारंभिक जांच के माध्यम से उपचार की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकेगी, जिससे मरीजों को बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बढ़ेगी।

महेंद्र द्विवेदी की शैक्षणिक पृष्ठभूमि की शुरुआत गांव से प्रारंभ हुई।उन्होंने फार्मेसी विषय में बी.फार्मा और एम.फार्मा की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में वे शोधकर्ता और प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं तथा अनुसंधान और शिक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
जानकारी प्राप्त होते ही क्षेत्र में लोग खुशी से झूम उठे।
परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर पटाखे दगाये और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
क्षेत्र के संम्भ्रांत नागरिकों को जानकारी मिलते ही घर पहुंच कर माता- पिता को बधाई दी और महेंद्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।
———-
ओम नारायण मिश्रा
जिला संवाददाता
अमेठी

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0