Home Accident बस और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर बाइक सवार बुजुर्ग की...

बस और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत एक गंभीर घायल

बस और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत एक गंभीर घायल।

मिल्कीपुर अयोध्या। कोतवाली इनायत नगर अंतर्गत हैरिग्टनगंज चौकी क्षेत्र के पहाड़ीपुर पधिले फुलवरियन मोड़ के पास शुक्रवार सुबह लगभग 11:00 बजे बस और बाइक में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ग्राम पंचायत रेवना के द्वारिका दुबे का पुरवा निवासी राजेंद्र दुबे (65) तथा उनके भाई धर्मेंद्र कुमार दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएससी हैरिग्टनगंज पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र दुबे को मृत्यु घोषित कर दिया। घायल धर्मेंद्र कुमार दुबे का उपचार अस्पताल में जारी है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पीआरबी 112 को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल भाइयों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। हैरिग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और दुर्घटना में शामिल बस को कब्जे मे ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है । अचानक हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जिला संवाददाता प्रभुसरन की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0