Home Allahabad भीटी से जल चढ़ाने भोले बाबा की नगरी को कांवरिया भक्तों का...

भीटी से जल चढ़ाने भोले बाबा की नगरी को कांवरिया भक्तों का जत्था हुआ रवाना

*लोकेशन – प्रयागराज*

*दिनांक – 11/07/2025*

*रिपोर्टर – अंसारुल अंसारी*

*भीटी से जल चढ़ाने भोले बाबा की नगरी को कांवरिया भक्तों का जत्था हुआ रवाना*

*हण्डिया प्रयागराज।* श्रावण मास की शुरुआत होते ही भोले बाबा की नगरी में जल चढ़ाने को लेकर कांवरिया भक्तों का सिलसिला शुरू हो गया। भगवा रंग में रंगे कांवरिया भक्त बोल बम के जयकारे के साथ जोश एवं उत्साह के साथ भोले बाबा की नगरी वाराणसी के लिए निकल पड़े हैं। इसी क्रम में भीटी रेलवे स्टेशन से अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में कांवरिया भक्तों का एक जत्था गंगा जल भरने के लिए प्रयागराज नगरी के पवित्र स्थल संगम तट की ओर बोल बम, हर हर महादेव के जयकारे के साथ रवाना हो गया। बता दें कि उक्त कांवरिया भक्तों का जत्था प्रयागराज संगम तट से जल भर कर सीधे बाबा भोलेनाथ की नगरी में जाकर भोले नाथ एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन करते हुए जल चढ़ाएंगे। दूसरी ओर कांवरिया भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहकर अपनी ड्यूटी निभाने को लेकर अहम भूमिका निभाने को मुस्तैद दिखाई पड़े। कांवरिया भक्तों के जत्थे में अनिल कुमार तिवारी, विकास मिश्रा, अनिल मिश्रा, मंगल पांडेय, ग्राम प्रधान बबलू यादव, देवनारायण, रविकांत पांडेय, विनोद मिश्रा, दिनेश मिश्रा, आनंद मिश्रा, राजेश मिश्रा, सुरेंद्र उर्फ बाबा सिंह शामिल रहे।

*प्रयागराज से अंसारुल अंसारी*

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0