Home Allahabad मोहर्रम की सातवीं पर बड़ा ताजिया इमामबाड़े पर उमड़ी भीड़:सुबह से देर...

मोहर्रम की सातवीं पर बड़ा ताजिया इमामबाड़े पर उमड़ी भीड़:सुबह से देर रात तक पहुंचते रहे जायरीन, फातेहा कराके लंगर किया गया

*लोकेशन – प्रयागराज

दिनांक – 04/07/2025

रिपोर्टर – अंसारुल अंसारी*

*मोहर्रम की सातवीं पर बड़ा ताजिया इमामबाड़े पर उमड़ी भीड़:सुबह से देर रात तक पहुंचते रहे जायरीन, फातेहा कराके लंगर किया गया*

संगम नगरी प्रयागराज में गमे हुसैन की याद में मोहर्रम की सातवीं तिथि पर धार्मिक आस्था और अकीदत का नजारा देखने को मिला। शहर के विभिन्न हिस्सों में इस मौके पर अलम और मेहंदी के जुलूस निकाले गए। सातवीं मोहर्रम के दिन बड़ी संख्या में अकीदतमंद बड़ा ताजिया इमामबाड़ा पहुंचे, जहां सुबह से ही जियारत का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा।

मोहर्रम की सातवीं पर बड़ा ताजिया इमामबाड़े पर उमड़ी भीड़:सुबह से देर रात तक पहुंचते रहे जायरीन, फातेहा कराके लंगर किया गया

संगम नगरी प्रयागराज में गमे हुसैन की याद में मोहर्रम की सातवीं तिथि पर धार्मिक आस्था और अकीदत का नजारा देखने को मिला। शहर के विभिन्न हिस्सों में इस मौके पर अलम और मेहंदी के जुलूस निकाले गए। सातवीं मोहर्रम के दिन बड़ी संख्या में अकीदतमंद बड़ा ताजिया इमामबाड़ा पहुंचे, जहां सुबह से ही जियारत का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा।

इमामबाड़े में रखी गई हजरत कासिम की मेहंदी पर फूल चढ़ाए गए और अकीदतमंदों ने मन्नतें मांगकर फातेहा पढ़ी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी भी देखने को मिली। खासतौर पर दूर-दराज के गांवों से भी औरतें जियारत के लिए प्रयागराज पहुंचीं। शहर के लोग भी पूरे श्रद्धा भाव से मन्नतें उतारने और दुआ करने के लिए इमामबाड़े पर जुटे।

बड़ा ताजिया मैदान में जियारत करने वालों का मजमा देर रात तक बना रहा। अलम जुलूस के पहुंचने से भीड़ और बढ़ गई। इस दौरान लंगर का भी सिलसिला जारी रहा, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। आयोजन को लेकर ताजिया कमेटी की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे।

कमेटी के अध्यक्ष रेहान खान ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी सातवीं को बड़ा ताजिया इमामबाड़े पर रखा गया और देर रात तक फातेहा और जियारत का सिलसिला चलता रहा। इस बार पिछले वर्षों की तुलना में भीड़ अधिक रही।

वहीं, कमेटी के सदस्य इमरान खान ने बताया कि सातवीं के मौके पर जिले के कई गांवों से महिलाएं और अकीदतमंद प्रयागराज आए। उन्होंने बताया कि नौंवीं मोहर्रम को बड़ा ताजिया तयशुदा समय पर इमामबाड़े पर रखा जाएगा, जिसके बाद उसे शहर में गश्त के लिए ले जाया जाएगा।

कमेटी ने सभी अकीदतमंदों से प्रशासन की गाइडलाइनों का पालन करने की अपील भी की है, ताकि त्योहार शांति और संयम के साथ संपन्न हो सके।

प्रयागराज से अंसारुल अंसारी की रिपोर्टर

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0