Home Breaking news तहसील सीतापुर -इंटर कालेजों में राजनैतिक दलों की सदस्यता व नव मतदाता...

तहसील सीतापुर -इंटर कालेजों में राजनैतिक दलों की सदस्यता व नव मतदाता बनाने के नाम पर 18 साल के अंदर के छात्रों को प्रेरित करने पर विद्यार्थी परिषद सीतापुर करेगी राजनीतिक दलों का विरोध #Bharat1news

तहसील सीतापुर -इंटर कालेजों में राजनैतिक दलों की सदस्यता व नव मतदाता बनाने के नाम पर 18 साल के अंदर के छात्रों को प्रेरित करने पर विद्यार्थी परिषद सीतापुर करेगी राजनीतिक दलों का विरोध*

मतदाता जागरूकता अभियान के निमित्त राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न इंटर कालेज कैंपस में नाबालिग छात्र-छात्राओं को फर्जी नव मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, 25 जनवरी को दयाशंकर पटेल महाविद्यालय में भाजयुमो द्वारा नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कृषक इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर एवं दयाशंकर पटेल महाविद्यालय के 17 साल से कम आयु के छात्र छात्राओं को फर्जी नव मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया उदय पुर इंटर कालेज सहित अन्य कैंपस में ऐसी गतिविधियों के चलते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीतापुर जिले के कार्यकर्ताओं के द्वारा राजनीतिक दलों द्वारा कालेज कैंपस का राजनीतिकरण करने के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी , विधायक शशांक त्रिवेदी व विभिन्न इंटर कॉलेज कैंपस के प्रधानाचार्यो का लालबाग चौराहा पर पुतला दहन किया गया, जिला संयोजक अभिषेक बाजपेई ने बताया कि सभी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यो के द्वारा अपने विद्यालय में राजनीतिक दलों को आमंत्रित कर नव मतदाता बनने के नाम पर कॉलेज कैंपस के नाबालिक छात्रों को भ्रमित कर कॉलेज कैंपस का राजनीतिकरण किया जा रहा है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसका विरोध करती है, यदि इसके संबंध में कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक वृहद आंदोलन के लिए उत्तरदायी होगा। इस अवसर पर जिला संयोजक अभिषेक बाजपेई,शिवम वर्मा, पवन तिवारी , अलख कांत श्रीवास्तव, अनुराग मिश्र, रवि राठौर, कार्तिक शुक्ला, मानस त्रिपाठी,पवन गुप्ता, अभिनव सिंह , अमन दीक्षित, सत्यम श्रीवास्तव ,आयुष अवस्थी, विकास मौर्य, शोभित तिवारी, अमित नाग,सुमित अवस्थी, उमेश कुमार, अंकित,प्रबल बाजपेई जी ,आकाश राज, कोमल राज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सीतापुर तहसील रिपोर्टर: सत्यम श्रीवास्तव

मो- 8429083169

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0