Home Breaking news अपात्र को मिल गया पीएम आवास #Bharat1news

अपात्र को मिल गया पीएम आवास #Bharat1news

Sitapur News: अपात्र को मिल गया पीएम आवास

सीतापुर। एक सचिव ने अपात्र काे ही आवासीय सुविधा का लाभ दे दिया। आवास बनाने के लिए तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपये भी भेज दिए गए। पात्र महिला आवास के लिए भटक रही है। उसकी शिकायत पर हुई जांच में इसका खुलासा हुआ। इसके बावजूद बीडीओ ने संबंधित सचिव को महज कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह प्रकरण बेहटा विकास खंड का है।

ग्राम पंचायत रुखारा निवासी शिवराज की पत्नी शिवरानी ने सीडीओ से अपात्र को आवास आवंटन की शिकायत की। शिकायत के अनुसार उनकी आईडी पर दूसरे लाभार्थी को आवास का लाभ दिया गया है। इसकी जांच एडीओ आईएसबी रमेश कुमार से कराई गई तो मामला सही पाया गया। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक गांव में शिवरानी नाम की दो महिलाएं हैं। एक अनुसूचित जाति और दूसरी पिछड़ी जाति से है।

पीएम आवास एप पर जिस शिवरानी का ब्यौरा प्रदर्शित हो रहा है, वह अनुसूचित जाति की हैं। जबकि आवास की धनराशि जिस शिवरानी के खाते में भेजी गई, वह पिछड़ा वर्ग की हैं। इससे प्रतीत होता है कि सचिव ओम प्रकाश जायसवाल ने किसी लालचवश पात्र लाभार्थी का पंजीकरण न कराते हुए तथ्यों को छिपाया और धनराशि गलत लाभार्थी को भेज दी। बीडीओ ने इसका उल्लेख करते हुए सचिव से स्पष्टीकरण तलब

किया है। उन्होंने आवास बनाने के लिए जारी धनराशि एक लाख 20 हजार रुपये नोडल खाते में जमा कर रसीद उपलब्ध कराने को कहा है। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी

रिपोर्टर: गोकरन प्रसाद

मो : 7518654968

ब्यूरो चीफ सीतापुर

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0