Home Breaking news स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले 218 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन...

स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले 218 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन #Bharat1news

स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले

218 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन।

लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के रासीगांव मजरे बेनीमाधवगंज स्थित बाबू पं. शिवभूषण शर्मा महाविद्यालय में शनिवार को शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन वितरित किए गए। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि पूर्व विधि एवं न्याय मंत्री गिरीश नारायण पांडेय ने बीए व बीएससी पास कर चुके 218 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं सहित अन्य तैयारियों में सहूलियत देने के लिए स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है। इससे युवा तकनीकी रूप से दक्ष बनने के साथ-साथ उन्हें पठन पाठन में मदद मिलेगी। उन्होंने युवाओं से तकनीकी का निरर्थक प्रयोग करने से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य आशीष तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रख्यात संत स्वामी भास्कर स्वरूप, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह, राम प्रताप सिंह, बलदेव सिंह सागर, विजयपाल सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य आशीष तिवारी, डॉ. एसपी पांडेय, आशुतोष मिश्रा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट अंकित कुमार रायबरेली

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0