Home Breaking news ग्रामीण क्षेत्र में शैक्षिक गतिविधियों को लेकर आयोजित हुई शिक्षा चौपाल #Bharat1news

ग्रामीण क्षेत्र में शैक्षिक गतिविधियों को लेकर आयोजित हुई शिक्षा चौपाल #Bharat1news

ग्रामीण क्षेत्र में शैक्षिक गतिविधियों को लेकर आयोजित हुई शिक्षा चौपाल

ब्यूरो रिपोर्ट अंकित कुमार रायबरेली

7068252575

लालगंज रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शैक्षिक गतिविधियों के प्रचार प्रसार के लिए सरकार ने कमर कस ली है ।अब खंड शिक्षा अधिकारी और उनके अधीनस्थ अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण जनता को शिक्षित बनने के प्रति जागरुक कर रहे हैं। वास्तव में ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी शिक्षा के प्रति शत प्रतिशत रुचि नहीं है, जिसके कारण सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित कर लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रही है ।इसी परिप्रेक्ष्य में खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप ने

सोभवापुर में ग्रामीण शिक्षा चौपाल आयोजित कर सरकार के द्वारा शिक्षा के बाबत संचालित

योजनाओं को बताया और लोगों का आह्वान किया कि वह अपने नौनिहालों को प्राथमिक स्कूल में पढ़ने अवश्य भेजें ।स्कूलों में कापी किताब ,ड्रेस सहित भोजन सब कुछ फ्री में मिल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चौपाल का उद्देश्य शिक्षक और अभिभावकों के बीच सामंजस्य स्थापित करना भी है। बच्चे शिक्षक और अभिभावको के बीच की कड़ी है।दोनों के सक्रिय हुए बिना बच्चों का विकास नहीं हो सकता है। इस अवसर पर एआरपी धर्मेंद्र कुमार,ग्राम प्रधान आशा देवी, बृजेंद्र सहित अभिभावक गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0