Home National तहजीबुल हसन जैदी तथा प्रियंका सेन यादव के निधन पर शोक

तहजीबुल हसन जैदी तथा प्रियंका सेन यादव के निधन पर शोक

तहजीबुल हसन जैदी तथा प्रियंका सेन यादव के निधन पर शोक

अयोध्या पूर्व विधायक रूदौली अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां के पिता सैयद तहजीबुल हसन जैदी तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिंगटनगंज प्रियंका सेन यादव के निधन पर सपा नेताओं ने अफसोस जाहिर किया है।मरहूम सैयद तहजीबुल हसन जैदी को नेक दिल इन्सान तथा गरीबों की मदद करने वाला बताते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख मवई निशात अली खां ने कहा कि उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है।वह बेहद स्नेही और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। निशात अली खां ने पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रियंका सेन यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने ससुर पूर्व सांसद स्व0 मित्रसेन यादव की जनसेवा के सपनो को साकार करने के लिये राजनीति में सक्रिय होकर अपनी कर्मठता एवं संघर्षशीलता के बलबूते पर हरिंगटनगंज ब्लाक की ब्लाक प्रमुख पद पर निर्वाचित हुई।उनके असामयिक निधन पर जिले की राजनीति में उनकी कमी सदैव महसूस की जाती रहेगी। साहित्यकार डाक्टर अनवर हुसैन खां ने कहा कि मरहूम का ताल्लुक बड़े घराने से था किन्तु कभी उन्होंने इस पर नाज नही किया,बेहद सादगी पूर्ण तरीके से समाज के सभी तबकों से मेलजोल रखा।अन्त में शोकाकुल परिवार से सहानुभूति प्रकट करते हुए इस गम को सहने की शक्ति की दुआ की। दुख व्यक्त करने वालों में सपा नेता अतीक खान, जब्बार अली चेयरमैन नगर पालिका परिषद रूदौली, अब्दुल जब्बार एडवोकेट,मास्टर मतीन, मो शहीम, शारिक लावा,अलाउद्दीन खां,मो शरीफ असलम, तारिक रूदौलवी ,रियाज़ अंसारी, हाजी शकील,नुरुल्लाह उर्फ राजू,पूर्व प्रधान मैनुद्दीन,मो0 शमीम खां, सरवन यादव,जैनुल रामपुर,आदि लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0