Home Other States अब बंद मैरिज हॉल में आयोजन की नहीं मिलेगी अनुमति

अब बंद मैरिज हॉल में आयोजन की नहीं मिलेगी अनुमति

*अब बंद मैरिज हॉल में आयोजन की नहीं मिलेगी अनुमति*

 

*स्वास्थ्य आयुक्त ने जिले में कोरोना की स्थिति का जायजा लिया*

 

खरगोन 03 अप्रैल 2021/ स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय गोयल ने शनिवार को जिले में बढ़ते संक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। आयुक्त डॉ. गोयल ने 3.30 घंटे तक बैठक करने के पश्चात शहर स्थित विभिन्न कंटेनमेंट एरिया और जिला अस्पताल में कोविड को लेकर तैयार अस्पताल और उसके पश्चात आगामी रूपरेखा देखी। आयुक्त डॉ. गोयल ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि अभी शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसी स्थिति में खासकर शहरों में जो मैरिज गार्डन बंद हाल वाले है, वहां अनुमति नहीं दें। साथ ही जो मैरिज गार्डन खुले है, वहां की स्थितियों का जायजा लेकर सीमित संख्या की ही अनुमति दी जाएं। ऐसे कार्यक्रमों के लिए एक पृथक से अधिकारी को भी नियुक्त करें, ताकि नियमों का कढ़ाई से पालन कराया जा सके। बैठक में डॉ. गोयल ने कहा कि मास्क और टीकाकरण पर ज्यादा फोकस करें। साथ ही मास्क की निगरानी पर ज्यादा बल देते हुए हर एक व्यक्ति के चेहरे पर मास्क लगाने के लिए दलों को समझाईश देते हुए ज्यादा से ज्यादा जुर्माना लगाएं और जेल भेजे। इसके अलावा शहरों में जहां संक्रमण फैल रहा है, वहां ज्यादा फोकस करते हुए मास्क लगाने और जुर्माने के अधिकार अन्य अधिकारियों को भी दें। टीकाकरण करने पर ज्यादा फोकस करें और यह टीकाकरण दुकानदार व व्यापारी वर्गों को लगाने के लिए प्रेरित करें। वहीं ऐसे व्यवसायिक वर्ग जो लगातार यात्रा कर रहे है, ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर टीका अवश्य लगाएं।

 

*महाराष्ट्र से नहीं, बल्कि इंदौर से फैल रहा कोरोना*

 

बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने आयुक्त डॉ. गोयल को कोरोना से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने बताया कि ट्रेवल हिस्ट्री से पता चल रहा है कि जिले में संक्रमण महाराष्ट्र से कम बल्कि इंदौर से टच होने के कारण ज्यादा संक्रमण फैल रहा है। स्थानीय शहर में अब तक सबसे ज्यादा मृत्यू, रिकवर और एक्टिव केस भी यहीं है। खासकर वर्तमान में 5 वार्डों में अधिक संख्या में संक्रमित व्यक्ति है। जिले को 180 का आरएटी लक्ष्य दिया गया है। जबकि यहां 200 सैंपल प्रतिदिन आरएटी से लिए जा रहे है। जिले के तीन मुख्य शहर खरगोन, बड़वाह व महेश्वर जो इंदौर से कनेक्ट है, यहां अधिक संख्या में संक्रमित है। खरगोन में 154, बड़वाह में 106 और महेश्वर में 104 मरीज है। पहली लहर ओर दूसरी लहर में संक्रमण फैलने का तरीका लगभग समान है।

 

*ज्यादा संक्रमित क्षेत्रों में लगाए अलग सत्र*

 

बैठक के दौरान आयुक्त डॉ. गोयल ने सीएमएचओ डॉ. एसके सरल को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में ज्यादा संक्रमण फैल रहा है या ज्यादा मरीज है, वहां ज्यादा सैंपल लेने के साथ- साथ टीकाकरण भी सुनिश्चित करें। इसके लिए पृथक से टीकाकरण का सत्र भी आयोजित किया जा सकता है। ध्यान रखें ज्यादा लंबी लाईनें न लगने दें। हम जितने ज्यादा लोगों को टीकाकरण कर पाएंगे, उतना ही हमारी समस्याएं आसान होगी। मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के लिए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की अन्य शाखाओं या विभाग के अमले को भी इस कार्य में लगाएं। उससे पहले उनका टीकाकरण सुनिश्चित कर लें।

 

*कोविड कमांड और अस्पताल में देखी व्यवस्थाएं*

 

बैठक करने के पश्चात स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. गोयल ने पुराना अस्पताल सेंटर में बनाए कोविड कमांड सेंटर, टीकाकरण केंद्र एवं जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण संबंधी जानकारी लेते हुए हितग्राहियों से भी चर्चा की। इसके पश्चात कोविड कमांड सेंटर से होम आईसोलेट किए गए बिना लक्षणों वाले संक्रमित मरीजों की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि वीडियों कॉल के माध्यम से बुखार, ऑक्सीजन सेचुरेशन तथा कोविड से संबंधी तमाम जानकारी पुछी जाती है। वहीं जिन लोगों से कांटेक्ट नहीं हो पाता है, उसके लिए क्षेत्रीय अमले से जानकारी प्राप्त की जाती है। इसके पश्चात स्वास्थ्य आयुक्त ने कंटेनमेंट एरिया सुरती नगर, ओल्ड हाउसिंगबोर्ड कॉलोनी व चमेली की बाड़ी के मरीजों से स्वास्थ्य और उपचार संबंधी जानकारी ली।

 

*प्रस्तावों पर स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने दिए निर्देश*

 

स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. गोयल ने जिला अस्पताल द्वारा कोविड को लेकर बनाए गए प्रस्ताव पर चर्चा तथा अस्पताल में बन रहे एचडीयू की जानकारी ली। साथ ही मौके पर उपस्थित अपर संचालक डॉ. ओपी तिवारी को निर्देश दिए कि भोपाल से खरगोन के गए प्रस्तावों पर स्वीकृति शीघ्र प्रदान करें। बैठक एवं भ्रमण के दौरान आयुक्त डॉ. गोयल के साथ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्रसिंह चौहान, जिला पंचायत सीईओ श्री गौरव बेनल, अपर कलेक्टर एमएल कनेल व बीएस सोलंकी, एएसपी डॉ. नीरज चौरसिया, एसडीएम सत्येंद्रसिंह, सिविल सर्जन डॉ. दिव्येश वर्मा, डॉ. संजय भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मिथुन यादव की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

थाना गौरिहार में जुआ के फड़ में मारा छापा,6 जुंवारी गिरफ्तार, नगद राशि 24720, 5 मोबाइल, 4 मोटरसाइकिल सहित करीब 2 लाख से अधिक...

प्रेस नोट छतरपुर पुलिस *थाना गौरिहार में जुआ के फड़ में मारा छापा,6 जुंवारी गिरफ्तार, नगद राशि 24720, 5 मोबाइल, 4 मोटरसाइकिल सहित करीब 2...

अहमदाबाद गुजरात में हार्ट का बहुत ही बड़ा हॉस्पिटल #Bharat1news

*अहमदाबाद गुजरात में हार्ट का बहुत ही बड़ा हॉस्पिटल है* यहां 7 दिन हो गये है 15 हजार रुपये सिर्फ खर्च करके ३ लाख का...

समगोत्र, गांव, गुहांड में शादी के खिलाफ, खापों और ग्राम पंचायतों का सहयोग लेकर अब होगा चंडीगढ़ कूच – सोनिया दुहन #Bharat1news

लोकेशन हरियाणा से बड़ी खबर       ब्रेकिंग सिवानी मंडी नारनौंद/ हिसार   समगोत्र, गांव, गुहांड में शादी के खिलाफ, खापों और ग्राम पंचायतों का सहयोग लेकर अब...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0