Home Breaking news शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग #Bharat1news

शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग #Bharat1news

शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग

वीरेंद्र विश्वकर्मा

पठारी -जिला विदिशा समीपस्थ ग्राम जरतौली में आग लगने से बुधवार को करीब 30 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पठारी तहसीलदार अभिषेक पांडे एवं थाना प्रभारी ऋतुराज सिंह ने तत्परता दिखाते हुए टीमों को तत्काल जरतौली भेजा। जरतोली ग्राम के किसान प्रीति पुत्री लाल सिंह , मुन्नालाल पुत्र नोनीतराम , हरनाम पुत्र मंगल , कालूराम पुत्र नौनीतराम विश्वकर्मा, कोमल प्रसाद पुत्र हरिराम आदि किसानों की गेहूं की खड़ी फसल लगभग 30 बीघा जल कर राख हो गई। धुआं उठने पर ग्रमीण दौड़े और अपने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पटवारी आरिफ खान ने फसल का पंचनामा बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली लाइन के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी जिससे 5 किसानों की फसल जलकर राख हो गई। तहसीलदार अभिषेक पांडे ने कहा कि फसल जलने वाले किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

*बंथरा पुलिस का सराहनीय कार्य एक घंटे में लापता किशोर को सकुशल बरामद किया*

*बंथरा पुलिस की तत्परता से एक घंटे में लापता किशोर सकुशल बरामद* बंथरा क्षेत्र से लापता हुआ 13 वर्षीय किशोर आर्यन, निवासी बंथरा, को बंथरा...

*लिफ्ट लेकर शातिर चोर ने पार किए 10 हज़ार रुपये पीड़ित को दरियादिली दिखाना पड़ा भारी*

🔴 *बैंक से निकले युवक की जेब काटकर 10 हजार उड़ाए, लिफ्ट लेकर बैठा शातिर साथी के साथ फरार* उन्नाव। उन्नाव में टप्पेबाजी की घटनाएं थमने...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0