Home Breaking news बुलट बाबा को किया याद , भंडारे का आयोजन , रणछोड़ दास...

बुलट बाबा को किया याद , भंडारे का आयोजन , रणछोड़ दास जी महाराज को महंताई  #Bharat1news

बुलट बाबा को किया याद , भंडारे का आयोजन , रणछोड़ दास जी महाराज को महंताई

 

पठारी जिला विदिशा नागटोरिया स्थित हनुमान मंदिर के महंत रघुनाथ दास जी महाराज बुलट बाबा का साकेत गमन 5 सितंबर को हो गया था ।जिन के उपलक्ष में शनिवार को नागटोरिया पर भंडारा व संत समागम आयोजन किया गया। बाबा जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हे याद किया गया। सत्संग कीर्तन सुंदरकांड के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्री श्री 1008 पप्पू महाराज आरोन आश्रम एवं श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर बालक दास जी नूरपुर धाम मौजूद रहे। इव अवसर पर समाजसेवी जसवंत सिंह यादव ने कहा कि बाबा ने समाज को समरसता का संदेश देते हुए गरीब एवं असहाय वर्ग की सेवा की। समाज एक हो ओर समरसता का वातावरण बने हमें ऐसे प्रयास करते रहना चाहिए। क्षेत्र के सहयोग से नागटोरिया धाम पर खाटू श्याम जी का मंदिर निर्माण कराया जाएगा । नागटोरिया समिति के सदस्य राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि यहां पर हर शनिवार क्षेत्र के सहयोग से सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया जाता है। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष चेतराम साहू , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से सुपरवाइजर बद्री सिंह ठाकुर , लाखन सिंह ठाकुर सतोह , सालक राम शर्मा , बलराम साहू ,राम सिंह गुर्जर ,दशरथ सिंह , सुरेश दांगी , महेंद्र सिंह ठाकुर चक्क , सीताराम लोधी, भूपेंद्र गुर्जर , मनोहर सिंह ठाकुर , सरदार सिंह लोधी सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद लिया।

 

रणछोड़ दास जी महाराज को महंताई की उड़ाई चादर

 

महंत कल्याण दास जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य रघुनाथ दास जी महाराज के साकेत गमन के उपलक्ष में संतों, ब्राह्मणों , कन्या भोज एवं क्षेत्रीय जनता का भंडारा किया गया। इसके साथ ही नागटोरिया धाम के महंत रणछोड़ दास जी महाराज को महंत कल्याण दास जी के आदेश अनुसार महंत बालक दास जी महाराज नूरपुर धाम के सानिध्य में सभी संत महंत गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासीयो की उपस्थिति में महंताई चादर से सम्मानित किया। अब से मंदिर की सेवा , पूजा, संत ,अतिथि एवं गौ सेवा की जिम्मेदारी रणछोड़ दास जी महाराज की रहेगी। नागटोरिया धाम नूरपुर धाम एवं मदागन धाम से सदा जुड़ा रहेगा। इस दौरान श्री श्री 1008 पप्पू महाराज आरोन आश्रम , श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर बालक दास नूरपुर धाम , श्री श्री 108 राम दास जी मुरादपुर धाम , श्री श्री 108 राम दास जी बर्री टोरिया, महंत श्री राम दास जी देलवाड़ा , महंत श्री लक्ष्मण दास जी उदयपुर गणेश मंदिर , महेंद्र लाल दास जी , ड्राइवर बाबा विशेष रूप से मौजूद रहे।

रिपोर्ट वीरेन्द्र विश्वकर्मा

RELATED ARTICLES

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

*बंथरा पुलिस का सराहनीय कार्य एक घंटे में लापता किशोर को सकुशल बरामद किया*

*बंथरा पुलिस की तत्परता से एक घंटे में लापता किशोर सकुशल बरामद* बंथरा क्षेत्र से लापता हुआ 13 वर्षीय किशोर आर्यन, निवासी बंथरा, को बंथरा...

*लिफ्ट लेकर शातिर चोर ने पार किए 10 हज़ार रुपये पीड़ित को दरियादिली दिखाना पड़ा भारी*

🔴 *बैंक से निकले युवक की जेब काटकर 10 हजार उड़ाए, लिफ्ट लेकर बैठा शातिर साथी के साथ फरार* उन्नाव। उन्नाव में टप्पेबाजी की घटनाएं थमने...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0