Home Breaking news भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष 6 माह के लिए जिला बदर,ADM ने किया...

भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष 6 माह के लिए जिला बदर,ADM ने किया गुंडा एक्ट की कार्रवाई,दर्ज हैं 8 मुकदमे #Bharat1news

भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष 6 माह के लिए जिला बदर,ADM ने किया गुंडा एक्ट की कार्रवाई,दर्ज हैं 8 मुकदमे

*News—Assinghment Desk & Web team*

*Place—Sultanpur*

*Date—20-09-22*

*Report–Santosh Pandey*

*Mobile—9415046186*

*Slug—भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष 6 माह के लिए जिला बदर,ADM ने किया गुंडा एक्ट की कार्रवाई,दर्ज हैं 8 मुकदमे*

*Anchor:–* खबर सुल्तानपुर से हैं जहां जिला प्रशासन ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष माफिया अवधेश पाण्डेय का काकस तोड़ने का काम किया है। क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने अवधेश पाण्डेय के विरुद्ध स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व (ADM-FR) ने जिला बदर की कार्रवाई की है। जिससे अपराधियों के खेमे में हड़कंप मच गया है,अवधेश पाण्डेय के विरुद्ध गोसाईगंज थाने में हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा और गुंडा एक्ट समेत आठ मामले दर्ज हैं।

*चुनाव के समय पार्टी से हुआ था निष्कासित*

*VO -1-* बताते चलें कि गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के पांडेयपुर सुरौली गांव निवासी अवधेश पाण्डेय का क्षेत्र में खौफ फैल चुका था। स्थानीय लोगो का जीना दुभर हो गया था। उसके खिलाफ पूर्व में गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की जा चुकी है। लेकिन वो अपनी हरकत से बाज नहीं आया। यही नहीं उसने भाजपा में शामिल होकर क्षेत्र में हनक बनाना शुरू किया था। विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उसे पार्टी से निकाल भी दिया गया था। लेकिन चुनाव बाद वो स्थानीय विधायक का करीबी बनकर भाजपा किसान मोर्चा में इंट्री कर गया।

*जबकि थानाध्यक्ष की रिपोर्ट पर हुई हैं ये कार्रवाई*

*VO -2-* तो वहीं गोसाईंगंज थाना प्रभारी ने जिला प्रशासन को अवधेश पाण्डेय के खिलाफ रिपोर्ट भेजी थी। जिला प्रशासन ने अवधेश पाण्डेय को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत नोटिस दी थीं। अपर जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि अवधेश पाण्डेय को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के चलते 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। इस अवधि के भीतर वो जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। उसे अपने निवास की जानकारी संबंधित थाने में देना होगा और 50 हजार रुपये का मुचलका भी थाने में जमा करना होगा।

*सुलतानपुर से सन्तोष पाण्डेय की रिपोर्ट*

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0