Home Breaking news प्रयाग-अयोध्या बाईपास पर भीषण सड़क हादसा,सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला,एक की...

प्रयाग-अयोध्या बाईपास पर भीषण सड़क हादसा,सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला,एक की मौत,दूसरा अपोलो में भर्ती #Bharat1news

*News—Assinghment Desk & Web team*

*Place—Sultanpur*

*Date—29-08-22*

*Report–Santosh Pandey*

*Mobile—9415046186*

 

*Slug—प्रयाग-अयोध्या बाईपास पर भीषण सड़क हादसा,सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला,एक की मौत,दूसरा अपोलो में भर्ती*

 

 

 

*Anchor:–* खबर सुल्तानपुर से हैं जहां आज प्रयाग-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास से लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर आते समय सगे इंजीनियर भाइयों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटे भाई को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ चिकित्सक के बेटे के साथ हुई घटना के बाद चिकित्सक एसोसिएशन की आपात बैठक की और शोक संवेदना जताई है।

 

*VO-1-* बताते चलें कि सुल्तानपुर के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ मनोज अग्रवाल का बड़ा बेटा कौस्तुभ अग्रवाल बेंगलुरु में इंजीनियर है। जो एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करते समय इस समय छुट्टी पर घर सुल्तानपुर आया हुआ था। बीती रात लगभग 12 बजे ढाबे पर खाने के बाद दोनों सगे भाई घूमने के लिए निकले। शहर से बाहर निकलते समय वह अपनी कार से अयोध्या बाईपास होते हुए लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने वाले थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने कार को रविवार की रात लगभग एक बजे रौंद दिया। हादसे में बड़े भाई गौरव अग्रवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि छोटे भाई कार्तिकेय अग्रवाल को गंभीर स्थिति में एंबुलेंस के जरिए अपोलो हॉस्पिटल भेजा गया है। हादसे के बाद चिकित्सक एसोसिएशन की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त की गई है।

 

*VO-2-* तो वही कई चिकित्सक इस गंभीर घटना की सूचना पर जिला अस्पताल देर रात पहुंचे थे। चिकित्सक एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ डीएस मिश्रा ने इस संकट की घड़ी में सभी चिकित्सकों को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होने का आवाहन किया है। घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली देहात पुलिस ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया। इस दौरान प्रयाग अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार देखी गई। यही स्थिति लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। हादसे से चिकित्सक परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक इंजीनियर बेंगलुरु में बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करता था। मृतक के पिता सुल्तानपुर के सुपर मार्केट में वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ मनोज अग्रवाल के रूप में सेवा देते रहे हैं।

 

*पोस्टमार्टम में भेजा गया शव*

 

*VO-3-* साथ ही साथ प्रभारी थाना कोतवाली देहात शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि रात लगभग 1 बजे हादसे की सूचना मिली। जिस पर पुलिस की मदद से एंबुलेंस के जरिए घायल को हॉस्पिटल भेजा गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शेष विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही फरार अज्ञात ट्रक की तलाशी के लिए खोजबीन शुरू कर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर शीघ्र घटना का अनावरण किया जाएगा।

 

*सुलतानपुर से सन्तोष पाण्डेय की रिपोर्ट*

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0