Home Breaking news इंदिरा नहर में गिरी कार मासूम सहित चार की मौत , दो...

इंदिरा नहर में गिरी कार मासूम सहित चार की मौत , दो की तलाश जारी #Bharat1news

ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ

इंदिरा नहर में गिरी कार मासूम सहित चार की मौत , दो की तलाश जारी

नगराम , लखनऊ । नगराम क्षेत्र के भौरा कला गांव के पास एक कार इंदिरा नहर में जा घुसी , जिसमें 10 लोग सवार थे । इस घटना में एक मासूम सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । मृतकों में चाहत (5) रूपा देवी (50) संगीता (32) रुपेश (14) का शव गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया है ‌। जबकि अनन्या और रुद्रा की तलाश देर रात तक जारी थी । ग्रामीणों ने 3 लोगों को नहर से बाहर सुरक्षित निकालने में कामयाबी पाई है । देर रात तक पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम राहत कार्य में जुटे रहे । लोगों के मुताबिक कार सवार परिवार के रिश्तेदार अचली खेड़ा स्थित एक रिटायर्ड आईएएस विजय शंकर पांडेय के फार्म हाउस पर जा रहे थे जहां पर वह काम करते हैं । हादसे का शिकार हुआ परिवार पीलीभीत विलसंडा के मैनी गांव का रहने वाला था ।पुलिस के मुताबिक गंगा प्रसाद मिश्रा रिटायर आईएस विजय शंकर पांडे के फार्म हाउस पर काम करते हैं जो मूल रूप से सुल्तानपुर के कोड़वार राजापुर गांव के मूल निवासी है गंगा की पुत्री संगीता का विवाह पीलीभीत के मैंनी गांव निवासी रामपाल से हुई थी शुक्रवार की तड़के सुबह संगीता अपने पिता से मिलने के लिए नगराम क्षेत्र स्थित फार्म हाउस आ रही थी साथ में सास रूपा देवी बेटा रुद्रा बेटी चाहत और अनन्या भतीजा रुपेश रिश्तेदार गोवर्धन कपिल और चालक कुलदीप थे । लगभग शाम 4 बजे नगराम क्षेत्र के भौरा कला गांव के समीप पहुंचते ही अचानक कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी नहर में कार गिरने के कुछ देर बाद चालक कुलदीप और गोवर्धन बाहर निकल गए । कार नहर में गिरते ही ग्रामीण मौके पर दौड़कर पहुंचे नहर में डूब रहे कपिल को ग्रामीणों ने बचा लिया घटना की सूचना गंगा प्रसाद एवं पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाते हुए वहां राहत कार्य शुरू किया । हादसे की सूचना मिलते ही एसीपी मोहनलालगंज दिलीप सिंह एडीसीपी दक्षिणी राजेश श्रीवास्तव गोसाईगंज का मोहनलालगंज थाने की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई शाम लगभग 6:30 बजे पुलिस ने क्रेन की मदद से कार नहर के बाहर निकाली जा सके कार के गेट को जैसे ही खोला गया अंदर रूपा देवी , संगीता , रुपेश और चाहत का शव मिला सभी कार की पिछली सीट पर मृत पाए गए पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ दीपराज सिंह

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

*बंथरा पुलिस का सराहनीय कार्य एक घंटे में लापता किशोर को सकुशल बरामद किया*

*बंथरा पुलिस की तत्परता से एक घंटे में लापता किशोर सकुशल बरामद* बंथरा क्षेत्र से लापता हुआ 13 वर्षीय किशोर आर्यन, निवासी बंथरा, को बंथरा...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0