Home Breaking news रिश्वत के पैसे वापस लेने पर गुस्साए जे ई ने बनाया ₹402647...

रिश्वत के पैसे वापस लेने पर गुस्साए जे ई ने बनाया ₹402647 रुपए का विद्युत संयोजन एस्टीमेट #Bharat1news

*रिश्वत के पैसे वापस लेने पर गुस्साए जे ई ने बनाया ₹402647 रुपए का विद्युत संयोजन एस्टीमेट।*
बदायूं ,सहसवान – मौहल्ला अकबराबाद के एक सरसों तेल विक्रेता टीटू ने सहसवान कस्बा जे. ई. संतराम से 8 किलो वाट का विद्युत कनेक्शन लगवाने के लिए जानकारी ली। तो जेई संतराम ने इस मामले में रिटायर्ड जे. ई.ओंमकार सिंह के द्वारा 57000 रुपए की मांग की। टीटू ने 57000 रुपए दे दिए। इसके बाद जे. ई. संतराम टीटू को चार महीने तक चक्कर लगवाते रहे। परेशान होकर टीटू ने किसी के मोबाइल पर एस.डी.ओ.सहसवान से संपर्क साध कर व्हाट्सएप पर शिकायत कर दी। तत्पश्चात सप्ताह भर में टुकड़ों में जे. ई. संतराम ने टीटू को पैसे वापस कर दिए। और टीटू से कहा कि मैं देखूंगा तेरा कनेक्शन कैसे होता है। टीटू ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया। आवेदन करने के बाद जे. ई. संतराम को टीटू के कनेक्शन लेने के लिए स्टीमेट बनाना था। तो जे. ई. संतराम ने अपनी खुन्नस निकालते हुए टीटू का ₹402647 का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया। जब टीटू ऑनलाइन एस्टीमेट के पैसे जमा करने गया तो एस्टीमेट के ₹402647 की भारी-भरकम रकम सुनकर पसीने पसीने हो गया। फिर उक्त मामले की लिखित शिकायत लेकर टीटू अधिशासी अभियंता उझानी के पास पहुंचा। अधिशासी अभियंता ने मामले की जांच एस.डी.ओ. सहसवान को दी है। अब देखना यह है कि विद्युत विभाग दोषी जे.ई. संतराम पर कार्यवाही करता है ? या उक्त मामले में लीपा पोती करके मामले को ही रफा-दफा कर देता है। और अब यह भी पता लगेगा कि विद्युत विभाग में किस स्तर तक के अधिकारियों में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

रिपोर्ट संदीप सिंह

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0