ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
रिपोर्टर
दीपराज सिंह चौहान भारत वन न्यूज
लखनऊ राजधानी सरोजिनी नगर बंथरा थाना क्षेत्र से आ रही बड़ी खबर शिवपुर के पास हुआ भीषण एक्सीडेंट
बंथरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ऑक्सीजन सिलेंडर से लदे लोडर से टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
लखनऊ के सरोजिनी नगर–बंथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुर इलाके में स्थित बंथरा हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
राहगीरों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एक सेफ्टी टैंक वाहन उल्टी दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर से लदे एक लोडर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से लोडर चालक को गंभीर हालत में लखनऊ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, घायल चालक के पैर की हड्डी तीन जगह से टूट चुकी है, और उसका इलाज जारी है।
घायल चालक की पहचान ताहिर पुत्र अख्तर अली, निवासी अमौसी, लखनऊ के रूप में हुई है।
वहीं, हादसे के बाद सेफ्टी टैंक वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।







