*संवाददाता भारत वन न्यूज*
*सरोजनीनगर लखनऊ।* बंथरा थाना क्षेत्र में एक बड़ी लूट की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। ग्राम सभा बनी निवासी उदय की जुनाबगंज में स्थित ‘उदय ज्वैलर्स’ नाम से दुकान है रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने ढाई करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात लूट लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदय का भाई जयसिंह जेवरात लेकर घर जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल सवार तीन
बदमाशों ने कट्टा तानकर उसे रोक लिया और 15 किलो चांदी और लगभग 200 ग्राम सोना लूटकर मौके से फरार हो गए। उदय ने बताया कि वह मार्केट गए हुए थे और बड़े भाई जयसिंह जेवरात घर ले जा रहे थे, तभी यह वारदात हुई। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त (कृष्णा नगर) रजनीश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।







