Home Breaking news विशाल हिन्दू सम्मेलन बड़ी धूमधाम से खिचड़ी भोज के साथ सम्पन्न

विशाल हिन्दू सम्मेलन बड़ी धूमधाम से खिचड़ी भोज के साथ सम्पन्न

विशाल हिन्दू सम्मेलन बड़ी धूमधाम से खिचड़ी भोज के साथ सम्पन्न
सीतापुर के रोटी गोदाम मोहल्ले में तुलसी शाखा की तरफ से हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता ओमपाल जी संयुक्त क्षेत्र कुटुम्ब प्रबोधन के संयोजक मुख्य अतिथि पूज्य पाद महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानंद जी महाराज कार्य क्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी ने की कार्यक्रम का आयोजन कमलेश पाण्डे व रोटी गोदाम की शाखा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया पूज्य पाद महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानंद जी महाराज ने अपने आशिर्वचन में कहा कि हमें हिन्दुस्तान में रहकर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन करना पड़ रहा है। इससे ज्यादा और क्या शर्म की बात है हम अपने माता-पिता और परिवार की पुरानी परंपरा को भूल गए हैं पहले परिवार दादी हुआ करती थी और नानी और बुआ बहन मौसी मामा मामी आदि बहुत से लोग हुआ करते थे। दादी नानी बुआ यह सभी हम लोगों को संस्कार दिया करती थी। आज एकल परिवार में सब समाप्त होता जा रहा है विद्यानंद जी महाराज ने कहा कि राम ने शबरी को मां कहकर गले लगाया और निषाद राज को सखा कहा और जंगल में कोल भील वनवासी गिरवासी सभी का संगठन करके बहुत बड़े अत्याचारी विश्व विजेता रावण को मारकर लंका का राज सौंप कर विभीषण का राजतिलक कर विभीषण को लंका का राजा बनाया हमें राम आदर्शों पर चलकर समाज में हिन्दुत्व एकता भाई चारा कायम करना है कार्यक्रम मेंआनन्दी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सीतापुर की बहनों पर्यावरण संरक्षण पर सुन्दर ढंग नृत्य की प्रस्तुति की जिसकी सराहना पूरे क्षेत्र के लोग कर रहे थे। कार्यक्रम के आयोजक कमलेश पाण्डे सभी उपस्थित लोगों को आभार व्यक्त किया भरत त्रिपाठी ने कहा कि सीय राम मैं सब जग जानी करहुं प्रणाम जोर जुग पानी।हम सभी को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद देते हैं।
माननीय ओमपाल जी बताया कि जब परिवार ही नहीं होगा तो रिश्ते कहां से आएंगे संघ को कार्य करते हुए पूरे एक सौ वर्ष हो गए हैं अब संघ विश्व के बहुत से देशों में संघ का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। अपने देश में ही लगभग चालीस से अधिक संगठन अपने अपने क्षेत्रों में अपने प्रकार से काम कर रहे हैं जैसे विद्या भारती में सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर,एकल विद्यालय, छात्रों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, किसानों में भारतीय किसान संघ, मजदूरों में भारतीय मजदूर संघ, सेवा भारती,ग्राहक पंचायत, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, राजनीति में भारतीय जनता पार्टी, वनवासी कल्याण आश्रम, महिलाओं में राष्ट्र सेविका समिति, आदि बहुत से संगठन संघ का बिना नाम लिए अपने बैनर अपनी योजना से कार्य कर रहे हैं। साहित्य जगत में राष्ट्र धर्म प्रकाशन, पांचजन्य समाचार पत्र सुरुचि प्रकाशन, आदि बहुत से प्रेस अपने साहित्य की छपाई का का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज को खड़ा करने के लिए समय देना होगा नहीं तो बंगला देश जैसी स्थिति भारत में होते देर नहीं लगेगी उन्होंने एक उदाहरण देते बताया कि एक लड़का विद्यालय पढ़ने जाता था पढ़ने में अच्छा था मां आज्ञा बिना लिए स्कूल नहीं जाता था कभी कभी उसे देर हो जाती थी एक दिन उसके एक साथी ने कहा तुम्हें देर क्यों हो जाती है उसने बताया मैं अपनी का कुछ काम करवा कर विद्यालय आता हूं। उसके दोस्त ने कहा तुम्हें तुम्हारी मां क्या देती हैं तो उस लड़के ने कहा कि मेरी मां कुछ नहीं देती तो उसके दोस्त ने कहा कि मेरी मां तो दस बीस रुपए काम बदले देती रहती है और दूसरे दिन उसने भी अपनी मां कहा काम बदले दाम मां ने समझाया कहा हमने तुम्हें नौ महीने गर्भ में रखा और तुम्हारी सेवा की सब बराबर हो गया। यह बातें लड़के की समझ में आ गई और दूसरे दिन उसने अपने साथी की पिटाई कर दी और कहा हमको बरगला रहे हो। ऐसे बच्चों को संस्कार दिए जाते थे। ओमपाल जी ने संघ के पंच परिवर्तन कार्य क्रम पर जोर देते हुए कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, समरसता, पर्यावरण,स्व का बोध, बताया यदि समाज यह कार्य अपना ले तो समाज में शीघ्र ही हिन्दू जागरण हो जाएगा।हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम सब अपने कार्य करना प्रारंभ कर दे। तभी शीघ्र कार्य पूर्ण होगा। कार्यक्रम के समापन में तहड़ी भोज आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह कृष्ण कुमार जी। विभाग प्रचारक अभिषेक जी, कृष्णाचार्यजी,मुमुक्षादेवी,जी,अनुराग राज संघ जिला समग्र ग्राम विकास प्रमुख गोकरन प्रसाद, मनीष कश्यप, पूर्व प्रमुख एलिया, अनूप सिंह, उर्फ अमरेंद्र कुमार सिंह, आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। पूरे देश बस्ती व मंडल सह हिन्दू सम्मेलन बड़ी धूमधाम से किए जा रहे हैं। जिससे बड़ी मात्रा में हिन्दू सम्मेलन बड़ी धूमधाम से आयोजित किए जा रहे हैं।
रिपोर्टर गोकरनप्रसाद व्यूरो चीफ भारत वन न्यूज चैनल सीतापुर मोबाइल 7518654968

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0