Home Breaking news उन्नाव अपडेट आपरेशन मुस्कान

उन्नाव अपडेट आपरेशन मुस्कान

‍ऑपरेशन मुस्कान उन्नाव पुलिस

🚨 *उन्नाव पुलिस* 🚨 😊*ऑपरेशन मुस्कान*😊 📌वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र एवं 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया तथा बच्चों को शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई📌 दिनांक 13.01.2026 को थाना अजगैन क्षेत्रांतर्गत गुमशुदा दो बच्चियों व एक बच्चे को पुलिस टीम के अथक एवं सराहनीय प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 14.01.2026 को मात्र 16 घंटे के भीतर थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत मिश्रा घाट पर बालू में खेलते हुए सकुशल बरामद किया गया। उक्त सराहनीय कार्य के लिए आज दिनांक 15.01.2026 को थाना अजगैन परिसर में श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव द्वारा श्री प्रेमचंद, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं श्री संचित शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक उन्नाव की उपस्थिति में संबंधित पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र एवं ₹10,000/- (दस हजार रुपये) का नकद पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित पुलिस टीम में श्री अरविन्द कुमार चौरसिया क्षेत्राधिकारी हसनगंज, प्रभारी निरीक्षक अजगैन श्री सुरेश कुमार सिंह, उ0नि0 श्री मुकुल दुबे, हे0का0 अमित यादव, का0 योगेश दहिया, का0 शुभम कुमार, का0 पुष्पेन्द्र सिंह, का0 अनूप, का0 रंजीत, का0 सुरज पाल, का0 जेंदल तथा म0का0 राखी यादव सम्मिलित रहे। इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति केन्द्र अजगैन में उपरोक्त दोनों बच्चियों व बच्चे के उत्साहवर्धन हेतु स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स, ड्राइंग किट, स्वेटर, टोपी, शॉक्स, वाटर बोटल एवं जूते प्रदान किए गए। साथ ही एक बच्ची जो विद्यालय नहीं जाती है, उसके स्कूल में प्रवेश (एडमिशन) हेतु क्षेत्राधिकारी हसनगंज श्री अरविन्द कुमार चौरसिया को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अनुपम एवं मानवीय पहल से तीनों बच्चों को विद्यालय जाने में सहूलियत प्राप्त होगी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध होगा।

*रिपोर्ट मोहम्मद इरफ़ान ब्यूरो चीफ भारत वन न्यूज*

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0