प्रयागराज
28/12/2025
ब्यूरो चीफ विजय के साथ वीरेंद्र वर्मा
प्रयागराज
सराय इनायत थाना क्षेत्र के हाबूसा मोड़ स्थित आयुष ऑटो पार्ट्स की दुकान पर ज़ीएसएम पल्स ऑयल द्वारा एक विशेष ऑटो गैरेज मीटिंग का आयोजन किया गया। आयुष प्रताप सिंह आयूष आटो पार्ट्स के मालिक ने बताया कि इस मीटिंग में क्षेत्र के सभी ऑटो मैकेनिक (मिस्त्री) बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार
मीटिंग में संजय प्रताप सिंह, रामायण सिंह (सब इंस्पेक्टर, थाना सराय इनायत), मंडल अध्यक्ष अतुल पांडे, ज़ीसियम प्लस ऑयल डीलर मोहद हमीद दिनेश सिंह, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, बृजेश सिंह संदीप सिंह बबलू सिंह, राकेश सिंह वटेन्द्र सिंह (डीलर्स) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ज़ीएसएम पल्स ऑयल के प्रतिनिधियों द्वारा ऑयल की गुणवत्ता, इंजन सुरक्षा, माइलेज बढ़ाने की क्षमता और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस जैसी खासियतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मैकेनिकों ने भी ऑयल को लेकर अपने अनुभव साझा किए और सवाल पूछे।
मीटिंग में मौजूद सभी मैकेनिकों ने ज़ीएसएम पल्स ऑयल की सराहना करते हुए इसे ग्राहकों को उपयोग करने की सलाह देने की बात कही।







