Home Breaking news जगन्नाथ स्वामी की यात्रा के रथ को प्रदेश अध्यक्ष ने खींचा

जगन्नाथ स्वामी की यात्रा के रथ को प्रदेश अध्यक्ष ने खींचा

ब्रेकिंग न्यूज़ कानपुर
रिपोर्टर
दीपराज सिंह चौहान

जगन्नाथ स्वामी की यात्रा के रथ को प्रदेश अध्यक्ष ने खींचा।

जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा शुक्रवार को प्रदेश के सभी शहरों में भव्यता से निकाली गई।
कानपुर नगर के किदवई नगर से जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा में पहुंचे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने रथ को कई किलोमीटर तक खींचा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कहा कि नाथों के नाथ जगन्नाथ अपने देवोपम अष्टकोणीय दिव्य रथ पर सपरिवार सवार होकर नगर भ्रमण को निकले है। रथयात्रा का देखने एवं रथ को खींचने बड़ी संख्या में भक्त उमड़ पड़े। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु अपलक उनकी मनोहारी छवि का दर्शन पाकर कृतकृत्य हो रहे थे। प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने कहा कि आज कानपुर नगर से निकली रथ यात्रा को देख उन्हें पुरी में होने का अहसास कराया है। सैकड़ों भक्तों के संग प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा को जटिल रूप से सजाए गए लकड़ी के रथों पर ले जाया गया। सभी स्थान पर बड़ी संख्या में भक्तों ने रथ खींचा और लोग सड़क के दोनों ओर खड़े होकर भगवान को निहार रहे थे। मनोज भदौरिया के मुताबिक रथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि यह एकता, प्रेम और सद्भाव का भी प्रतीक है। यह पर्व पूरे देश में सभी भक्तों के लिए अपार खुशी लेकर आता है। इस दौरान काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0